Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, बारहवीं पास युवाओं के लिए मौका
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 01 जून निर्धारित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्र ...और पढ़ें

Bihar Police Havildar Instructor Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।
HighLights
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित।
कुल 122 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस में शामिल होकर देश के सेवा करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 01 जून, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 122 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- पुलिस हवलदार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं या उत्तीर्ण या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के उम्मीवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।
इन स्टेप्स से खुद भर सकते हैं अपना फॉर्म
पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं।
- पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।