RSSB Teaching Associate Vacancy 2026: राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर रजिस्ट्रेशन 5 मई से शुरू, 3540 पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट्स के कुल 3540 पदों पर आवेदन 05 मई से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 जून तक इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। ...और पढ़ें

RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: जल्द शुरू होंगे आवेदन।
HighLights
कुल 3540 पदों पर होगी भर्ती।
आवेदन 05 मई से शुरू।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार राजस्थान में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। आरएसएसबी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक टीचिंग एसोसिएट्स के कुल 3540 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी माह 05 मई से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 जून तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 28,850 रुपये वेतनमान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने SLET/SET या NET परीक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु-सीमा
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करने के लिए परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से राजस्थान के सामान्य अध्ययन विषय से 75 अंकों के सवाल और संबंधित विषय से 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन की परीक्षा एक घंटे के लिए और दूसरी परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।
खबरें और भी
आवेदन शुल्क
टीचिंग एसोसिएट्स के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी अनिवार्य है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये और दिवंयाग व आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।