विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPTET Certificate 2026: यूपीटीईटी परीक्षा के सर्टिफिकेट हुए जारी, यहां से 1 क्लिक में करें डाउनलोड, लाइफटाइम रहेगा वैलिड

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:14 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 11:26 AM (IST)

उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से यूपी टीईटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की मार्कशीट डाउनलोड ...और पढ़ें

UPTET Certificate 2026 यहां से करें download.

UPTET Certificate 2026 यहां से करें download.

HighLights

  1. UPESSC ने जारी किया UPTET Certificate

  2. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं UPTET Marksheet

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी टीईटी परीक्षा में सफल हुए 1330948 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से परीक्षा में सभी सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना UPTET Certificate तुरंत ही आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके साथ ही इस पेज पर भी UPTET Certificate 2026 करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे 1 क्लिक में इसे प्राप्त किया जा सकता है।

लाइफटाइम वैलिड रहेगा स्कोरकार्ड

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब यूपी टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड लाइफटाइम के लिए वैध रहेगा। ऐसे में आप इसे डाउनलोड करके अपने पास रख लें जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है अब उन्हें दोबारा एग्जाम देने की जरूरत नहीं है।

सर्टिफिकेट ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपी टीईटी सर्टिफिकेट 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको UPTET Certificate बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर रोल नंबर (Roll Number), जन्मतिथि (Date of Birth) एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करने के बाद डाउनलोड सर्टिफिकेट (Download Certificate) पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

UPTET Certificate 2026 Download Link

पेपर 1 में 80.07% वहीं पेपर 2 में 71.85% अभ्यर्थी हुए थे क्वालीफाई

शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त को जारी हुआ था। प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) की परीक्षा में कुल 713648 अभ्यर्थियों में से (80.07 प्रतिशत) 571435 अभ्यर्थी सफल हुये तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 1057021 अभ्यर्थियों में से (71.85 प्रतिशत) 759513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है।
उक्त परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) सम्मिलित कुल 122405 कार्यरत शिक्षकों में से (76.29 प्रतिशत) 93387 कार्यरत शिक्षकों को तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) सम्मिलित कुल 146394 कार्यरत शिक्षकों में से (77.45 प्रतिशत) 113384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें- सेना में शामिल होने का ऐसा जुनून कि छोड़ दी 46 लाख पैकेज की नौकरी, 8वें प्रयास में Er से फौजी बने शारदेंदु