Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC CMS Exam Date 2026: यूपीएससी सीएमएस एग्जाम शेड्यूल जारी, 1358 पदों के लिए इस दिन होगी परीक्षा

    Updated: Fri, 15 May 2026 08:56 AM (IST)

    यूपीएससी की ओर से CMS परीक्षा परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा अगस्त माह मे ...और पढ़ें

    UPSC CMS Exam Date 2026 out: यहां देखें पूरी जानकारी।

    UPSC CMS Exam Date 2026 out: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. परीक्षा 02 अगस्त को आयोजित कराई जाएगी।

    2. कुल 1358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस CMS परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CMS परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। वे उम्मीदवार अब बहुत जल्द ही कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

    कब होगी परीक्षा

    यूपीएससी की ओर से कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 02 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर 250-250 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

    सीएमएस परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक संचालित की जाएगी।

    इतने पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर के कुल 864 पद, असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर के कुल 450 पद, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 14 पद और दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    ऐसे करें परीक्षा की तैयारी

    परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास केवल दो महीने का समय है। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करें। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र और मॉक टेस्ट को भी रोजाना हल करें। मॉक टेस्ट को हल करके परीक्षा के स्वरूप को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, रोजाना एक से दो घंटे रीविजन करें और जो कुछ भी परीक्षा की तैयारी के दौरान पढ़ रहे हैं। उनके शॉर्ट नोट्स बनाते चलें। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Polytechnic Admit Card 2026: बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम इस डेट से शुरू