Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Polytechnic Admit Card 2026: बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम इस डेट से शुरू

    Updated: Thu, 14 May 2026 04:56 PM (GMT+05:30)

    बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर ...और पढ़ें

    Bihar Polytechnic Admit Card 2026 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।

    Bihar Polytechnic Admit Card 2026 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

    2. परीक्षा  23 और 24 मई को होगी आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पॉलिटेक्निक की परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था और बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा।

    इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

    1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद Bihar Polytechnic Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
    5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    कब होगी परीक्षा

    बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 23 और 24 मई, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 450 अंकों के 90 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। इस परीक्षा की अवधि दो घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम और फोटो आदि की जांच अच्छे से कर लें। परीक्षा से एक दिन पहले एग्जाम सेंटर भी अवश्य देख लें।

    यह भी पढ़ें: UP JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम के लिए 17 मई तक आवेदन का मौका, एग्जाम डेट भी चेंज, जानें कब होगी परीक्षा

     

     

    खबरें और भी