Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम के लिए 17 मई तक आवेदन का मौका, एग्जाम डेट भी चेंज, जानें कब होगी परीक्षा

    Updated: Thu, 14 May 2026 04:32 PM (IST)

    यूपी पॉलिटेक्निक (UP JEECUP 2026) के लिए 17 मई तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 2 से लेकर 9 जून तक करवाया जायेगा। ...और पढ़ें

    UP Polytechnic exam 2026

    UP Polytechnic exam 2026

    HighLights

    1. यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा तिथियों में बदलाव।

    2. अब 2 से 9 जून तक तक प्रवेश परीक्षा होगी संपन्न।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UP Polytechnic JEECUP 2026 परीक्षा में शामिल होने की सोच रहे स्टूडेंट्स जल्द से जल्द आवेदन कर लें। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से से एप्लीकेशन विंडो 17 मई 2026 को क्लोज कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

    एग्जाम डेट में भी हुआ बदलाव

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी जीकप एग्जाम 2026 डेट्स में भी बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा का आयोजन 15 से 22 मई तक करवाया जाना था। लेकिन अब एग्जाम राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 से 9 जून 2026 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

    स्वयं परीक्षा में शामिल होने के लिए कर सकते हैं अप्लाई

    यूपी पॉलिटेक्निक में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल कुछ दिनों का ही समय है। ऐसे में जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं-

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
    • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
    • फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    UP JEECUP 2026 Online Form Link

    खबरें और भी

    कितनी लगेगी फीस?

    इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

    फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड

    यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता संस्थान से कक्षा दसवीं या बारहवीं न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 11127 पदों के लिए आवेदन कल से होंगे स्टार्ट