UP Board Compartment Result Date 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी, यहां देखें अपडेट
उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। नतीजों की जानकारी छात्र ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकेंगे।

UP Board Class 10th 12th Compartment Result 2026: जल्द जारी होगा परिणाम।
HighLights
जल्द ही जारी होगा कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे रिजल्ट चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। बता दें, माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की ओर से UP Board Compartment 2026 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का एक ही सवाल है कि आखिर कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा। तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजों की घोषणा इसी माह की जा सकती है। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा नतीजों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। यहां छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए मार्कशीट डाउलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
- मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब UP Board Class 10th 12th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
स्कूल से मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नतीजों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। लेकिन ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को स्कूल से प्राप्त होगी। इसके साथ ही परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक हासिल करने पर छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।
मार्कशीट में करनी होगी इनकी जांच
रिजल्ट जारी होने के बाद अपनी मार्कशीट में अपना नाम, रोल नंबर, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों आदि की जांच ध्यान से चेक कर लें।

