NTA UGC NET Answer Key 2026: कल जारी होगी यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, यहां मिलेगा डाउनलोड करने का Direct Link
एनटीए द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक NTA UGC NET June Answer Key कल जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिनों का मौका दिया जाएगा।

NTA UGC NET Answer Key 2026: यहां देखें अपडेट।
HighLights
कल जारी होगी उत्तर कुंजी।
5 स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की कल यानी 16 अगस्त, 2026 को जारी की जाएगी। बता दें, एनटीए द्वारा एक्स (ट्विटर) पर यह जानकारी साझा की गई है। जो उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच करने के लिए उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे कल एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर NTA UGC NET June Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की
एनटीए की ओर से कल आंसर-की जारी होने के बाद। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक रना होगा।
- इसके बाद NTA UGC NET June Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
आपत्ति दर्ज करने के लिए इतने दिनों की मिलेगा मौका
आंसर-की जारी होने के बाद एनटीए की ओर से उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए दो से तीन दिनों का मौका दिया जाता है। इस दौरान उम्मीदवार जिस भी सवाल से संतुष्ट नहीं होते हैं। वे इसके लिए वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होता है। प्रत्येक सवाल के लिए ऑब्जेक्शन फीस 200 रुपये निर्धारित है। ऐसे में अगर कोई उम्मीदवार ऑब्जेक्शन फीस जमा नहीं करते हैं, तो उनके द्वारा जमा की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती है।

