UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से कर सकेंगे चेक
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक प्राप ...और पढ़ें

UP Board 10th 12th Compartment Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
जल्द जारी होगा कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट।
पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे रिजल्ट चेक
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresults.upmsp.edu.in या upmsp.edu.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद UP Board 10th 12th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र परीक्षा में सफल नहीं मानें जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा में पास व फेल का स्टेट्स अवश्य देख लें। साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कूल से ओरिजल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।