IIT Delhi 57th Convocation 2026: दीक्षांत समारोह में पीएम ने परम प्रज्ञा का किया उद्घाटन, जानें क्या है इसकी खासियत
पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया। साथ ही इस समारोह में 3000 से अधिक छात्रों को डिग्रिया ...और पढ़ें

IIT Delhi 57th Convocation 2026: यहां है 'परम प्रज्ञा'।
HighLights
पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत।
पीएम ने किया 'परम प्रज्ञा' AI सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT Delhi के 57वें दीक्षांत समारोह में आज पीएम नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए। इस समारोह में प्रधानमंत्री ने संस्थान के 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट छात्रों को डिग्रियां प्रदान की, जिसमें 587 पीएचडी स्कॉलर्स भी शामिल थे।
इस कार्यक्रम में 'परम प्रज्ञा' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने IIT Delhi के सोनीपत कैंपस में स्थापित सुपरकंप्यूटर 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन किया। इस सुपरकंप्यूटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। ऐसे में आइये जानते हैं। आखिर 'परम प्रज्ञा' क्या है और यह संस्थान के लिए क्यों जरूरी है।
क्या है परम प्रज्ञा
परम प्रज्ञा महज एक सुपरकंप्यूटर ही नहीं, बल्कि यह एआई आधारित हाई परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर एचपीसी सिस्टम है। यह सुपरकंप्यूटर आईआईटी, दिल्ली के सोनीपत स्थित कैंपस द्वारा स्थापित किया गया है। इस सुपरकंप्यूटर की खासियत यह है कि यह कठिन से कठिन वैज्ञानिक गणनाओं को कम समय में आसानी से हल कर सकता है। इसके साथ ही परम प्रज्ञा में GPUs और एक्सीलेटर लगे हुए हैं, जोकि एआई एल्गोरिदम को हाई स्पीड प्रदान करते हैं। इस सुपरकंप्यूटर की खासियत यह भी है कि यह मौसम का सही अनुमान लगाने, दवाइयों की खोज करने और कैंसर रिसर्च जैसे एआई प्रोजेक्ट्स के लिए वरदान साबित हो सकता है।
कहां होगा इस सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल
आईआईटी दिल्ली द्वारा लॉन्च किए गए सुपरकंप्यूटर परम प्रज्ञा का इस्तेमाल सिर्फ एआई के लिए ही नहीं, बल्कि इस सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल इंजीनियरिंग, एनर्जी, हेल्थकेयर, कंप्यूटर साइंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी किया जाएगा।
खबरें और भी
मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
आईआआटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएट छात्रों को डिग्रियां प्रदान करने के साथ-साथ मेधावी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित भी किया गया है। इस समारोह में छात्रों को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। आईआईटी दिल्ली ने समारोह से पहले देश के 18 (NITs) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए है। इस प्रजेक्ट के तहत आईआईटी दिल्ली और NIT के छात्र एक दूसरे के संस्थानों में जाकर प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे।