UGC NET Re-Exam 2026: एनटीए ने री-एग्जाम के लिए जारी किये दिशा-निर्देश, यहां से चेक कर लें सारे नियम, परीक्षा 9-10 सितंबर को
यूजीसी नेट री-एग्जाम का आयोजन 9 एवं 10 सितंबर को करवाया जायेगा। इसके लिए निर्धारित सभी दिशा-निर्देश एवं ट्रैवल एडवाइजरी आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

UGC NET Re-Exam 2026 के लिए गाइडलाइंस यहां करें चेक।
HighLights
यूजीसी नेट री-एग्जाम कल से होगी शुरुआत।
एग्जाम गाइडलाइंस एवं ट्रैवल एडवाइजरी यहां करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून सेशन के तहत अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर का री-एग्जाम कल यानी 9 सितंबर और 10 सितंबर को करवाया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एनटीए द्वारा ट्रैवल एडवाइजरी एवं एग्जाम गाइडलाइंस को जारी किया गया है। अभ्यर्थी जारी किये गए सभी दिशा-निर्देश अच्छे से चेक कर लें और उनका पालन करें। इससे आपको एग्जाम के दिन किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
ट्रैवल के लिए दिशा-निर्देश
एनटीए की ओर से जारी ट्रैवल दिशा-निर्देश को चार चरणों में बताया है। आप नीचे इनको देखकर उसी अनुसार परीक्षा के लिए अपना प्लान बना सकते हैं।
- अपने एग्जाम सेंटर का रूट पहले से चेक कर लें।
- यात्रा पर संभावित प्रतिबंधों के बारे में जानकारी रखें।
- एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के लिए एक्सट्रा टाइम लेकर चलें।
- एग्जाम सेंटर पर परीक्षा से पहले पहुंचे।
एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर जाएं साथ
सभी अभ्यर्थी जो यूजीसी नेट एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं वे अपने साथ एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस में से एक) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और आप परीक्षा देने से वंचित हो जायेंगे।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण नियम
- अभ्यर्थी एग्जाम डे पर सैनिटाइजर और पानी की ट्रांसपैरेंट बोतल ले जा सकते हैं।
- एग्जाम हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न लेकर जाएं।
- उम्मीदवार अपनी पासपोर्ट फोटो को भी अपने साथ लेकर जाएं ताकि वेरिफिकेशन के समय आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
- अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा नकल संबंधी किसी भी प्रकार के कागजात साथ लेकर न जाएं।
सब्जेक्ट वाइज परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग
यूजीसी नेट री-एग्जाम 9 एवं 10 सितंबर 2026 को करवाया जायेगा। पहले दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। 9 सितंबर को पहली शिफ्ट में अंग्रेजी विषय की परीक्षा वहीं दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स विषय का एग्जाम होगा। 10 सितंबर को सोशियोलॉजी की परीक्षा केवल सुबह की शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक रहेगी।
