विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC GD Constable Result 2026: जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें दौड़ और लंबाई के लिए जरूरी नियम

Published: Fri, 04 Sep 2026 05:28 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 10:24 AM (IST)

एसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद सफल हुए उम्मीदवारों को PET/PST परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2026: रिजल्ट कभी भी जारी होने की उम्मीद।

SSC GD Constable Result 2026: रिजल्ट कभी भी जारी होने की उम्मीद।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट।

  2. रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से लेकर 30 मई, 2026 के बीच किया गया था। यह परीक्षा एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई थी। लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, रिजल्ट की घोषणा एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर की जाएगी। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें पीईटी और पीएसटी परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। 

लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद

एसएससी की ओर से लिखित परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ से अपने नाम और रोल नंबर की जांच कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थी का नाम रिजल्ट में शामिल होगा। उन्हें आयोग द्वारा जारी तय समय-सीमा के भीतर पीईटी और पीएसटी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा PET

शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट के अंदर 5 किलोमीटर दौड़ और 7 मिनट के अंदर 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त, महिला उम्मीदवारों को साढ़े 8 के अंदर 1.6 किलोमीटर दौड़ और 5 मिनट के अंदर 800 मीटर दौड़ को पूरा करना होगा।

शारीरिक माप परीक्षा PST

शारीरिक माप परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, पुरुष अभ्यर्थी का सीना बगैर फुलाए 76 सेमी और सीना फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए। साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को पीएसटी परीक्षा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: SSC GD Constable Result 2026 Live: कब और कहां जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, यहां चेक करें पूरी अपडेट