एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने की उल्टी गिनती शुरू! यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट एवं कटऑफ जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में ...और पढ़ें

SSC GD Constable Result 2026 जल्द होने वाला है जारी।
HighLights
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल मेरिट लिस्ट ssc.gov.in पर होगी जारी।
भर्ती के जरिये कुल 25487 पदों पर होंगी नियुक्तियां।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें रिपोर्ट्स के मुताबिक 48 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया है। अब इन सभी उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC GD Result 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है और नतीजे जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जायेगा जिसमें सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर एवं नाम दर्ज होगा। मेरिट लिस्ट लिंक पीडीएफ फॉर्मेट में एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव किया जायेगा। इसके बाद उम्मीदवार सीधे साइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर पाएंगे। ध्यान रखें कि पर्सनल रूप से किसी भी अभ्यर्थी को रिजल्ट नहीं भेजा जायेगा।
रिजल्ट इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 आते ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।
अगले चरण में होंगे फिजिकल टेस्ट
जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे अगले चरण PET-PST के लिए सफल माने जायेंगे। फिजिकल के दौरान अभ्यर्थियों की लंबाई के साथ ही रनिंग करवाई जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों की अंतिम एवं फाइनल लिस्ट तैयार होगी।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 25487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से BSF के लिए 616 पद, CISF के लिए 14595 पद, CRPF के लिए 5490 पद, SSB के लिए 1764 पद, ITBP के लिए 1293 पद, AR के लिए 1706 पद और SSF के लिए 23 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
