एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के लिए कितनी लगानी होगी दौड़, जान लें लंबाई और रनिंग के नियम, रिजल्ट कभी भी जारी होने की उम्मीद
एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। सफल उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण फिजिकल के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

SSC GD Constable result 2026
HighLights
SSC GD Constable result 2026 कभी भी हो सकता है जारी।
मेरिट लिस्ट ssc.gov.in पर होगी उपलब्ध।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा परिणाम की घोषणा इसी वीक में की जा सकती है। SSC GD Constable result ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जायेगा।
रिजल्ट कहां और किस प्रकार से कर सकेंगे चेक
एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का नाम एवं रोल नंबर दर्ज होगा। सभी अभ्यर्थी वेबसाइट से ही परिणाम की जांच कर सकेंगे, पर्सनल रूप से किसी भी उम्मीदवार को रिजल्ट नहीं भेजा जायेगा। नतीजे चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।
सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल में लेना होगा भाग, तैयारी कर दें तेज
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको अगले चरण PET-PST में शामिल होना होगा। इसमें उम्मीदवारों हाइट की जांच के साथ ही रनिंग भी करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों को रनिंग तय समय में पूरी करनी होगी तभी वे सफल माने जायेंगे।
जानें कितनी लगानी होगी दौड़
पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी वहीं 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। फीमेल कैंडिडेट्स को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर, 800 मीटर की रेस 5 मिनट में पूरी करनी होगी।
कितनी होनी चाहिए लंबाई
पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी एवं महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी एवं महिला के लिए 150 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 76 सेमी एवं फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए। आरक्षित क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को इसमें नियमनुसार छूट दी गई है।
