विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CGL Syllabus 2026: एसएससी सीजीएल एग्जाम का पूरा सिलेबस, टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से हो रही स्टार्ट

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:11 PM (IST)

एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस यहां दिया जा रहा है। इसको ध्यान में रखकर आप कम समय में अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

SSC CGL Syllabus 2026: एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस करें चेक।

SSC CGL Syllabus 2026: एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस करें चेक।

HighLights

  1. एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम होने वाला है स्टार्ट।

  2. कम समय में एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को ध्यान में रखकर करें तैयारी।

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा यानी कि SSC CGL 2026 टियर 1 एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। एसएससी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित सेंटर्स पर 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक करवाया जायेगा।

परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में अभ्यर्थी अंतिम दिनों में भर्ती के लिए निर्धारित सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारियों को तेज कर दें। सिलेबस से पढ़ाई करने पर छात्र कम समय में अच्छे से तैयारी कर पाएंगे।

क्या है टियर 1 एग्जाम पैटर्न

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे वहीं गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी। पेपर हल करने के लिए 1 घंटे का समय (हर विषय के लिए 15 मिनट के सेक्शनल टाइमर के साथ) दिया जायेगा। पेपर में सवाल जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कंप्रिहेंशन विषयों से पूछे जायेंगे।

SSC CGL Syllabus in Hindi: सब्जेक्ट वाइज पूरा सिलेबस करें चेक

सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)
इसमें वर्बल (शब्दों पर आधारित) और नॉन-वर्बल (चित्रों/आकृतियों पर आधारित) दोनों तरह के सवाल शामिल होंगे। इस हिस्से में एनालॉजी (सादृश्य), समानता और अंतर, स्पेस विज़ुअलाइज़ेशन, स्पेस ओरिएंटेशन, समस्या समाधान, विश्लेषण, निर्णय लेना, विज़ुअल मेमोरी, अंतर करना, अवलोकन, संबंध की अवधारणाएं, अंकगणितीय तर्क और आकृतियों का वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, नॉन-वर्बल श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, कथन-निष्कर्ष, न्यायवाक्य (syllogistic reasoning) आदि से जुड़े सवाल हो सकते हैं। इसमें शामिल विषय हैं: सिमेंटिक एनालॉजी, सिंबॉलिक/नंबर एनालॉजी, आकृतियों की एनालॉजी, सिमेंटिक वर्गीकरण, सिंबॉलिक/नंबर वर्गीकरण, आकृतियों का वर्गीकरण, सिमेंटिक श्रृंखला, संख्या श्रृंखला, आकृतियों की श्रृंखला, समस्या समाधान, शब्द निर्माण, कोडिंग और डिकोडिंग, संख्यात्मक ऑपरेशन, सिंबॉलिक ऑपरेशन, ट्रेंड्स, स्पेस ओरिएंटेशन, स्पेस विज़ुअलाइज़ेशन, वेन आरेख, निष्कर्ष निकालना, पंच्ड होल/पैटर्न- फोल्डिंग और अन-फोल्डिंग, आकृतियों का पैटर्न-फोल्डिंग और पूरा करना, इंडेक्सिंग, पता मिलाना, तारीख और शहर मिलाना, सेंटर कोड/रोल नंबर का वर्गीकरण, छोटे और बड़े अक्षरों/नंबरों की कोडिंग, डिकोडिंग और वर्गीकरण, छिपी हुई आकृतियां, आलोचनात्मक सोच, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सामाजिक बुद्धिमत्ता।

सामान्य जागरूकता/ General Awareness

इस हिस्से में ऐसे सवाल होंगे जिनसे उम्मीदवारों की अपने आस-पास के माहौल और समाज पर उसके असर के बारे में सामान्य जानकारी की जाँच की जा सके। सवाल इस तरह से बनाए जाएँगे कि उनसे मौजूदा घटनाओं और रोज़मर्रा के जीवन से जुड़ी ऐसी बातों और अनुभवों के वैज्ञानिक पहलू के बारे में जानकारी की जाँच हो सके, जिनकी उम्मीद किसी भी पढ़े-लिखे व्यक्ति से की जाती है। इस टेस्ट में भारत और उसके पड़ोसी देशों से जुड़े सवाल भी शामिल होंगे, खासकर इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक स्थिति, सामान्य नीति और वैज्ञानिक अनुसंधान से संबंधित।

संख्यात्मक योग्यता/ Quantitative Aptitude

ये सवाल उम्मीदवार की संख्याओं के सही इस्तेमाल और संख्या-समझ की क्षमता को परखने के लिए बनाए जाएंगे। टेस्ट का दायरा इस प्रकार होगा: पूर्ण संख्याओं (whole numbers) की गणना, दशमलव, भिन्न (fractions) और संख्याओं के बीच संबंध, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, वर्गमूल, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, छूट, साझेदारी का व्यापार, मिश्रण और एलिगेशन, समय और दूरी, समय और काम, स्कूली बीजगणित (algebra) के बेसिक फॉर्मूले और एलिमेंट्री सर्ड्स (surds), रैखिक समीकरणों (linear equations) के ग्राफ, त्रिभुज और उसके विभिन्न केंद्र, त्रिभुजों की सर्वांगसमता (congruence) और समरूपता (similarity), वृत्त और उसकी जीवाएं (chords), स्पर्शरेखाएं (tangents), वृत्त की जीवाओं द्वारा बनाए गए कोण, दो या अधिक वृत्तों की उभयनिष्ठ स्पर्शरेखाएं, त्रिभुज, चतुर्भुज, नियमित बहुभुज (regular polygons), वृत्त, राइट प्रिज्म, राइट सर्कुलर कोन, राइट सर्कुलर सिलेंडर, गोला, अर्धगोला, आयताकार समांतर षट्फलक (rectangular parallelepiped), त्रिभुजाकार या वर्गाकार आधार वाला नियमित राइट पिरामिड, त्रिकोणमितीय अनुपात, डिग्री और रेडियन माप, मानक सर्वसमिकाएं (standard identities), पूरक कोण, ऊंचाई और दूरी, हिस्टोग्राम, फ्रीक्वेंसी पॉलीगॉन, बार डायग्राम और पाई चार्ट।

अंग्रेजी समझ (English Comprehension)

इसमें उम्मीदवारों की सही अंग्रेजी समझने की क्षमता, उनकी बुनियादी समझ और लिखने की क्षमता आदि की जांच की जाएगी। भाग A, B और D में सवाल जरूरी योग्यता यानी ग्रेजुएशन के स्तर के होंगे और भाग C में सवाल 10वीं कक्षा के स्तर के होंगे।

टियर 2 एग्जाम पैटर्न

जो उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे केवल वे ही टियर 2 एग्जाम में भाग ले सकेंगे।

ssc cgl tier 2 exam pattern

ssc cgl tier 2 exam pattern 2

ssc cgl tier 2 exam pattern 3

टियर-2 सिलेबस 

ssc cgl tier 2 syllabus 1

ssc cgl tier 2 syllabus 2

ssc cgl tier 2 syllabus 3

ssc cgl tier 2 syllabus 4

ssc cgl tier 2 syllabus 5

SSC CGL Syllabus 2026 PDF

यह भी पढ़ें- सेना में शामिल होने का ऐसा जुनून कि छोड़ दी 46 लाख पैकेज की नौकरी, 8वें प्रयास में Er से फौजी बने शारदेंदु