SSB Constable Admit Card 2026 OUT: एसएसबी कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन PET और PST एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एसएसबी की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन PET और PST की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा अगस्त माह में आयोजित कराई जा ...और पढ़ें
-1786183704041_m.webp)
SSB Constable Admit Card 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
पीईटी और पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
अगस्त माह में होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से एसएसबी कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन PET/PST की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार SSB Constable Tradesman PET/PST की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार SSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एसएसबी कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन PET एवं PST परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSB Constable Tradesman PET PST Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पीईटी और पीएसटी इस दिन से शुरू
एसएसबी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक PET और PST की परीक्षा 19 अगस्त से शुरू हो जाएगी। पीईटी की परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट के अंदर 4.8 किलोमीटर दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 18 मिनट के अंदर 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा, पीएसटी परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।