Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC Assistant Professor Result 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4,755 कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:41 PM (IST)

    यूपीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 4,755 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ...और पढ़ें

    UPPSC Assistant Professor Result 2026: चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल।

    UPPSC Assistant Professor Result 2026: चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल।

    HighLights

    1. असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक का परिणाम घोषित।

    2. पांच विषयों के लिए रिजल्ट जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए आंमत्रित किया जाएगा।

    कैसे और कहां से करें रिजल्ट चेक

    असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
    2. वेबसाइट के होमपेज पर Latest-News सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद UPPSC Assistant Professor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    कब हुई थी परीक्षा

    आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 04 सितंबर, 2025 को किया गया था। यह परीक्षा 28 विषयों के लिए आयोजित कराई गई थी। बता दें, आयोग की ओर से 5 विषयों जैसे रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास एवं सैन्य विज्ञान का रिजल्ट जारी कर किया गया है।

    UPPSC Assistant Professor Result 2026 Direct Link

    कितने छात्र हुए सफल

    जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रसायन विज्ञान विषयों के लिए कुल 1369, अर्थशास्त्र विषय के लिए कुल 1119, भूगोल विषय के लिए कुल 1130, इतिहास विषय के लिए कुल 1108 और सैन्य विज्ञान विषय के लिए कुल 29 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और रिसर्च ऑफिसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन कल से स्टार्ट