यूके में पढ़ाई करने पर 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड, कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के लिए आवेदन स्टार्ट
यूके कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप 2027 के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए सेलेक्ट होने पर पढ़ाई के लिए 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा।

UK COMMONWEALTH MASTERS SCHOLARSHIPS 2027-28
HighLights
यूके कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के लिए आवेदन स्टार्ट।
20 अक्टूबर तक रहेगा एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो बजट के चलते अपने सपने को पूरा करने में असमर्थ हैं उनके लिए बड़ी खबर है। कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप (UK COMMONWEALTH MASTER’S SCHOLARSHIPS 2027-28) के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 8 सितंबर से स्टार्ट हो गए हैं। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक छात्र इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लंदन में 2.5 लाख तो ब्रिटेन के बाकी शहरों में पढ़ने पर मिलेंगे 2 लाख
जो छात्र यूके कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप 2027 के लिए सेलेक्ट होंगे उनको लंदन शहर में पढ़ाई करने पर 2000 पाउंड प्रतिमाह (2.5/ ढाई लाख रुपये) का स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा ब्रिटेन के अन्य शहरों में पढ़ाई करने पर 1712 पाउंड प्रतिमाह (2 लाख रुपये) का स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 8 सितंबर 2026 |
| आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2026 |
| नॉमिनेट करने वालों को CSC को अपने नॉमिनेशन जमा करने की तिथि | दिसंबर 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जुलाई 2027 तक |
| पढ़ाई शुरू होने की तारीख | सितंबर/अक्टूबर 2027 |
कैसे भरा जा सकता है फॉर्म
स्कॉलरशिप के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल पोर्टल cscuk.fcdo.gov.uk/scholarships/commonwealth-masters-scholarships/ पर जाकर केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। फॉर्म को तय तिथियों के अंदर ही स्वीकार किया जायेगा। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है।
एप्लीकेशन लिंक: UK Commonwealth Masters Scholarship
स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
इस स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए छात्र का भारत का नागरिक होना चाहिए और स्थायी रूप से भारत में रहने वाला होना चाहिए। सितंबर 2027 तक स्टूडेंट ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई शुरू कर सके। स्टूडेंट के पास सितंबर 2027 तक कम से कम 'अपर सेकंड-क्लास (2:1) ऑनर्स डिग्री' हो या 'लोअर सेकंड-क्लास डिग्री' के साथ कोई संबंधित पोस्ट-ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन (मास्टर्स) हो। स्टूडेंट ब्रिटेन में पढ़ाई के खर्च को खुद उठाने की स्थिति में न हो।
क्या है कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एजेंसी द्वारा नॉमिनेट किया गया मास्टर्स प्रोग्राम, कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन द्वारा ऑफर किए जाने वाले तीन मास्टर्स प्रोग्राम में से एक है।
UK में कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन (CSC) UK सरकार की स्कॉलरशिप स्कीम चलाता है, जो अंतरराष्ट्रीय विकास के लक्ष्यों पर आधारित है। यह कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप एंड फेलोशिप प्लान (CSFP) के तहत काम करता है और कॉमनवेल्थ के प्रति UK की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है। अलग-अलग बैकग्राउंड से बेहतरीन टैलेंट और क्षमता वाले लोगों को आकर्षित करके और उन्हें अपने देश लौटने पर लीडर और इनोवेटर बनने में मदद करके, CSC का काम सस्टेनेबल डेवलपमेंट को UK के राष्ट्रीय हितों के साथ जोड़ता है और अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप और सहयोग के अवसर देता है।
उद्देश्य
UK के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) से फंडेड, कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप्स काबिल और प्रेरित लोगों को सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए ज़रूरी जानकारी और स्किल्स हासिल करने में मदद करती हैं। ये स्कॉलरशिप्स उन लोगों के लिए हैं जो UK में पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते।
क्या मिलेगा फायदा
कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप्स उन कैंडिडेट्स के लिए हैं जो कम और मध्यम आय वाले कॉमनवेल्थ देशों से हैं और UK की यूनिवर्सिटी में फुल-टाइम मास्टर्स की पढ़ाई करना चाहते हैं। ये स्कॉलरशिप्स CSC के छह डेवलपमेंट थीम्स के तहत दी जाती हैं।
