विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC UG CBT 2 Exam City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:10 AM (IST)

आरआरबी की ओर से RRB NTPC UG CBT 2 Exam City Slip जारी कर दी गई है। सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा।

RRB NTPC UG CBT 2 Exam City Slip 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

RRB NTPC UG CBT 2 Exam City Slip 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सीबीटी-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी।

  2. 17 सितंबर को होगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB की ओर से RRB NTPC UG CBT-II Exam City Slip 2026 जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.inपर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

  1. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद RRB NTPC UG CBT-II Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगा सीबीटी-2

आरआरबी की ओर से सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। सीबीटी-2 परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, गणित, रीजनिंग विषय से 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

आरआरबी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से 4 दिन पहल की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप-डी प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका