विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MBBS Admission 2026: नीट में 10 हजार से 1 लाख रैंक? जानें किन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बन सकती है बात, देखें लिस्ट

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:17 PM (IST)

नीट यूजी काउंसिलिंग में करीब 10 हजार रैंक तक छात्रों को एडमिशन मिलने की जानकारी है। अब जिन छात्रों की ...और पढ़ें

MBBS Admission: 10 हजार से 1 लेख रैंक वालों को इन सरकारी संस्थानों में मिल सकता है दाखिला।

MBBS Admission: 10 हजार से 1 लेख रैंक वालों को इन सरकारी संस्थानों में मिल सकता है दाखिला।

HighLights

  1. 10 हजार से 1 लाख रैंक पर एडमिशन देने वाले संस्थानों की लिस्ट।

  2. पिछले वर्ष की चेक कर सकते हैं क्लोजिंग रैंक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट की तैयारी करने वाले हर स्टूडेंट्स का पहला सपना होता है कि MBBS के लिए AIIMS संस्थान मिल जाये लेकिन यह सबके लिए संभव नहीं है। एम्स के अलावा देश के टॉप संस्थानो में प्रवेश के लिए टॉप रैंक भी प्राप्त करनी होती है। एडमिशन के लिए काउंसिलिंग जारी है और ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की पहले राउंड की काउंसिलिंग में 10 हजार रैंक पाने वालों स्टूडेंट्स को पुराने और नए कॉलेजों में सीट अलॉट हुई हैं।

10 हजार से 1 लाख रैंक वालों के पास क्या होगा विकल्प

अब जिन छात्रों की रैंक 10 हजार से ऊपर है और पहले राउंड में सीट अलॉट नहीं हुई है उनके पास अभी विकल्प मौजूद हैं लेकिन यह कैटेगरी पर निर्भर करेगा कि आप किस श्रेणी के तहत आते हैं।

AIQ सीट्स के अलावा स्टेट कोटा के लिए  कर सकते हैं ट्राई

अगर छात्रों को ऑल इंडिया कोटा के तहत सीट नहीं मिल रही है तो वे स्टेट कोटा की काउंसिलिंग में भाग लेकर इस रैंक में सरकारी कॉलेज पा सकते हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक राज्यों में ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं। पिछले साल क्लोजिंग रैंक के आधार पर महत्वपूर्ण कॉलेजों के नाम दिए जा रहे हैं जहां पर 10 हजार रैंक के ऊपर बेहतरीन कॉलेज अलॉट हुए थे।

ओपन जनरल रैंक वाले छात्रों के लिए कॉलेज 

  • पं. रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बारीपदा (ऑल इंडिया ओपन जनरल रैंक-10004)
  • डॉ. वैशम्पायन मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, सोलापुर (ऑल इंडिया ओपन जनरल रैंक 10561)
  • सरकारी मेडिकल काॅलेज, अनंतनाग (ऑल इंडिया ओपन जनरल रैंक 10654)
  • सरकारी मेडिकल काॅलेज, बरन (ऑल इंडिया ओपन जनरल रैंक 12759)

ओबीसी वर्ग के लिए 10 हजार के बाद क्लोजिंग रैंक

  • सरकारी मेडिकल कॉलेज और सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़ (ऑल इंडिया रैंक OBC- 10002)
  • स्टेट मेडिकल काॅलेज सोसाइटी, फतेहपुर (ऑल इंडिया OBC रैंक- 13729)

SC वर्ग के लिए 10 हजार के बाद क्लोजिंग रैंक

कॉलेज का नाम कोटा क्लोजिंग रैंक
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, लुधियाना ऑल इंडिया कोटा 100011
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नागौर ऑल इंडिया कोटा 100025
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बदायूं ऑल इंडिया कोटा 100034
नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पटना ऑल इंडिया कोटा 100279
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बारां ऑल इंडिया कोटा 100308
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग ऑल इंडिया कोटा 100310
कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हुबली ऑल इंडिया कोटा 100347
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कोलकाता ऑल इंडिया कोटा 100637
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बांसवाड़ा ऑल इंडिया कोटा 100702
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बाड़मेर ऑल इंडिया कोटा 100855
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टोंक ऑल इंडिया कोटा 101029
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, भावनगर ऑल इंडिया कोटा 101134
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जैसलमेर ऑल इंडिया कोटा 101237

ST वर्ग के लिए 10 हजार के बाद क्लोजिंग रैंक

कॉलेज का नाम कोटा पिछले साल की क्लोजिंग रैंक
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जबलपुर ऑल इंडिया कोटा 100004
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बाड़मेर ऑल इंडिया कोटा 100855
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, भावनगर ऑल इंडिया कोटा 101134
शहीद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ऑल इंडिया कोटा 101613
दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून ऑल इंडिया कोटा 102566
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर ऑल इंडिया कोटा 102692

सभी छात्रों और उनके अविभावकों को बता दें कि यह रैंक पिछले वर्ष की क्लोजिंग रैंक के आधार पर है। इस वर्ष की जानकारी आप कॉलेज से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- AIIMS में दाखिला न मिलने पर इन सरकारी कॉलेजों में लिया जा सकता है प्रवेश, कम फीस में हो जाएगी MBBS की पढ़ाई