IBPS PO MT Pre Admit Card 2026 OUT: आईबीपीएस ने पीओ एमटी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड का किया एलान, इस डेट तक डाउनलोड करने का मौका
आईबीपीएस ने पीओ एमटी प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS CRP PO MT XVI Pre Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन IBPS ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के जरिये कुल 7365 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार पीओ प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये IBPS CRP PO MT XVI Pre Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
पीओ एमटी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद IBPS CRP PO MT XVI Pre Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन तक डाउनलोड करने का मौका
आईबीपीएस द्वारा जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 23 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तय समय-सीमा के भीतर अपना प्रवेश-पत्र अवश्य डाउनलोड कर लें। साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, अपना नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जानकारी अच्छे से चेक कर लें। एग्जाम सेंटर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें।
इस दिन होगी परीक्षा
पीओ एमटी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 23 अगस्त को किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर पर तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

