NTA UGC NET Answer Key 2026: इसी सप्ताह जारी होगी यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की इसी सप्ताह जारी की जा सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सके ...और पढ़ें

NTA UGC NET Answer Key 2026: जल्द जारी होगी आंसर-की।
HighLights
एनटीए जल्द जारी करेगा यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की।
आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिनों का समय।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA की ओर से एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी की जा सकती है। एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक UGC NET June Answer Key 2026 इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की इसी सप्ताह जारी की जाएगी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आंसर-की चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
- यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद NTA UGC NET June Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
ऑब्जेक्शन फीस जमा करना अनिवार्य
एनटीए की ओर से आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। उम्मीदवार जिस उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे इसके लिए आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल के लिए 200 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना होगा।
एनटीए की ओर से आंसर-की कभी भी जारी की जा सकती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: IBPS PO PET Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड