IBPS PO PET Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
आईबीपीएस की ओर से पीओ पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

IBPS PO PET Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
पीओ प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान IBPS की ओर से CRP PO/MT-XVI पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद IBPS CRP PO MT XVI PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पीईटी परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र के नाम आदि की जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ आईडी प्रूफ एवं एडमिट कार्ड को जरूर साथ लेकर जाएं।
यह भी पढ़ें: CSIR NET June 2026 Answer key: NTA इसी वीक जारी करेगा आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, X पर ट्वीट कर साझा की डिटेल