Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Answer Key 2026: नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी, सभी सेटों की PDF यहां करें डाउनलोड

    Updated: Thu, 07 May 2026 10:26 AM (IST)

    एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। आप वेबसाइट या इस पेज से उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने प् ...और पढ़ें

    NEET UG provisional answer key 2026

    NEET UG provisional answer key 2026

    HighLights

    1. नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी।

    2. जल्द दर्ज कर सकेंगे उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2026 का आयोजन 3 मई 2026 को भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर करवाया गया। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब एनटीए ने सभी सेटों के प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    OMR आंसर शीट उपलब्ध होने पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

    नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स प्रोविजनल आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर scanned OMR Answer Sheet उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद छात्र तय तिथियों में उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा।

    प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने का तरीका

    • नीट यूजी आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
    • होम पेज पर पब्लिक नोटिस में Provisional Answer Keys for NEET (UG) – 2026 पर क्लिक करें।
    • अब सभी सेटों की आंसर की ओपन हो जाएगी।
    • इसे आप डाउनलोड कर लें।
    • अपने सेट के अनुसार प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।

    NEET UG Answer Key 2026 PDF Link

    NEET UG Answer Key

    किसी प्रकार की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

    आंसर की या किसी अन्य प्रकार की जानकारी या समस्या के निदान के लिए स्टूडेंट्स हेल्प लाइन नंबर- 011- 40759000/ 011- 69227700 या ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    41% स्टूडेंट्स केवल 4 राज्यों से

    एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई को करवाया गया था। इस एग्जाम के लिए 22.7 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। लेकिन इस परीक्षा में देश के 4 राज्यों के स्टूडेंट्स का दबदबा देखने को मिला है। कुल स्टूडेंट्स में से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार एवं राजस्थान राज्य के कुल 9.4 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जो कुल 41 फीसदी है।

    यह भी पढ़ें- IISER Pune में लड़की के कपड़े उतरवाकर हुई चेकिंग, स्टूडेंट्स ने की डीन व अन्य अधिकारियों को हटाने की मांग