विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Board Time Table 2027: मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

Updated: Sat, 15 Aug 2026 09:01 AM (IST)

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए MP Board Exam 2027 Time Table जारी कर दिया गया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

MP Board Time Table 2027: यहां देखें पूरा शेड्यूल।

 MP Board Time Table 2027: यहां देखें पूरा शेड्यूल।

HighLights

  1. कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी।

  2. एक शिफ्ट में होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) की ओर से वर्ष 2027 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार साल 2027 में कक्षा 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर MP Board Time Table 2027 देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीबीएसई की ओर से मुख्य परीक्षा के साथ-साथ सप्लीमेंट्री MPBSE Exam Date 2027 भी जारी कर दी गई है। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा एक शिफ्ट में संचालित की जाएगी।

MP Board 10th 12th Date Sheet कब से शुरू होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी, 2027 से और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी, 2027 से संचालित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 मार्च, 2027 और कक्षा 12वीं की परीक्षा 19 मार्च, 2027 को समाप्त होगी। 

कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके सभी छात्रों पर परीक्षा केंद्र में सुबह 8 बजे से लेकर 8.30 बजे के बीच उपस्थित होना अनिवार्य है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबि परीक्षा कक्ष में 8.45 के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MPBSE 2027 कक्षा 10वीं बोर्ड एग्जाम शेड्यूल

परीक्षा तिथि विषय
24.02.2027 मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी,  चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कम्प्यूटर
25.02.2027 NSQF आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI)
27.02.2027 उर्दू
02.03.2027 हिन्दी
05.03.2027 गणित (स्टेण्डर्ड), गणित (बेसिक)
09.03.2027 अंग्रेजी
12.03.2027 संस्कृत
15.03.2027 विज्ञान 
18.03.2027 सामाजिक विज्ञान 

MPBSE 2027 कक्षा 12वीं बोर्ड एग्जाम शेड्यूल

परीक्षा तिथि विषय
17.02.2027 बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पखावज -
18.02.2027 उर्दू, मराठी 
20.02.2027 संस्कृत 
22.02.2027 NSQF के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI)
23.02.2027 हिन्दी
24.02.2027 ड्राइंग एण्ड डिजाइन 
25.02.2027 मनोविज्ञान 
26.02.2027 अंग्रेजी
01.03.2027 इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस 
03.03.2027 समाज शास्त्र
04.03.2027 भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास 
08.03.2027 बायलॉजी 
11.03.2027 राजनीति शास्त्र
13.03.2027  रसायन शास्त्र,  इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
16.03.2027 गणित 
17.03.2027  कृषि, होम साइंस (कला समूह),  एकांउटेन्सी 
19.03.2027  भुगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य 

 MP Board Time Table 2027 Link

 

यह भी पढ़ें: Independence Day Poem: इन कविताओं को सुनकर तालियों की गूंज से झूम उठेगा हॉल, यहां देखें मिनटों में याद हो जाने वाली कविताएं

 

 

 

विज्ञान -