MP Board 10th Time Table 2027: मध्य प्रदेश हाई स्कूल बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी से होंगे स्टार्ट, सब्जेक्ट वाइज चेक करें डेटशीट
एमपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टाइम टेबल (MP Board Time Table 2027 class 10) जारी कर दिया गया है। बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित होंगे।

Madhya Pradesh High School Board exam 2027
HighLights
एमपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टाइम टेबल जारी।
24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित होंगी परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MP Board) की ओर से छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की पर्याप्त तैयारी के लिए टाइम टेबल (MP Board Date Sheet Class 10) जारी कर दी गई है। डेट शीट के अनुसार हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक संपन्न करवाई जाएंगी। आप यहां से बोर्ड 10th बोर्ड एग्जाम का पूरा टाइम टेबल चेक करने के साथ ही डेटशीट का PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा, करें चेक
छात्र-छात्राओं के लिए यहां पर सभी विषयों की परीक्षा तिथि की जानकारी डेटशीट में दी जा रही है।
| परीक्षा की तिथि | विषय/सब्जेक्ट |
| 24 फरवरी 2027 | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी 2–मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिये चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर |
| 25 फरवरी 2027 | NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस |
| 27 फरवरी 2027 | उर्दू |
| 02 मार्च 2027 | हिन्दी |
| 05 मार्च 2027 | गणित (स्टैंडर्ड), गणित (बेसिक) |
| 09 मार्च 2027 | अंग्रेजी |
| 12 मार्च 2027 | संस्कृत |
| 15 मार्च 2027 | विज्ञान |
| 18 मार्च 2027 | सामाजिक विज्ञान |
MP Board Time Table 2027 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

परीक्षा टाइमिंग एवं शिफ्ट
एमपी बोर्ड द्वारा 10th बोर्ड एग्जाम का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। सभी स्टूडेंट्स को केंद्र पर 8 बजे तक एवं परीक्षा कक्ष में 8:45 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। 8 बजकर 45 मिनट पर स्टूडेंट्स को पेपर दिया जायेगा। ऐसे में शुरुआती 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए होंगे। कॉपी 8:55 पर दी जाएगी। 9 बजे से स्टूडेंट्स पेपर को हल कर सकेंगे। एग्जाम के लिए परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड स्कूल में भेज दिए जायेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

