AIIMS में दाखिला न मिलने पर इन सरकारी कॉलेजों में लिया जा सकता है प्रवेश, कम फीस में हो जाएगी MBBS की पढ़ाई
AIIMS में सीट ने मिलने पर स्टूडेंट्स को निराश नहीं होना है। देश में कई और ऐसे संस्थान हैं जहां ...और पढ़ें

एम्स के अलावा MBBS के लिए इन संस्थानों में लिया जा सकता है एडमिशन।
HighLights
एम्स के अलावा कम फीस वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज।
गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ बेहतर क्लिनिकल सुविधाएं मौजूद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी का सपना एम्स में एडमिशन लेकर MBBS करने का होता है, क्योंकि एम्स में कम फीस के साथ ही बेहतर पढ़ाई और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। लेकिन, इन संस्थानों में एडमिशन अच्छी रैंक के आधार पर ही एडमिशन मिल पाता है। इस स्थिति में छात्रों को दूसरे विकल्प देखने पड़ते हैं। हम यहां देश के कुछ ऐसे संस्थानो की जानकारी दे रहे हैं जहां पर अच्छी पढ़ाई कम फीस में की जा सकती है।
मौलाना आजाद मेडिकल काॅलेज (MAMC), दिल्ली
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) को दिल्ली के दिल्ली के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है। MBBS छात्रों की भी या एक बेहतरीन पसंद हो सकती है। इस संस्थान में मात्र 240 रुपये सालाना ट्यूशन फीस, 100 रुपये लाइब्रेरी फीस व अन्य निर्धारित शुल्क के साथ 2000 रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है जो अन्य संस्थानों को देखते हुए काफी कम है।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ
यह भी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध मेडिकल संस्थान है। यहां पर ट्यूशन फीस सालाना 18,000 रुपये, कुल फीस जनरल 54,600 रुपये और SC/ST/OBC की फीस 45,600 रुपये सालाना है। यह संसथान देश के प्रमुख सरकारी मेडिकल विश्वविद्यालयों में शामिल। यहां पर छात्र कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त सकते हैं।
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) दिल्ली
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली भी MBBS के लिए एक अच्छा कलज माना जाता है। वेबसाइट पर पुराने ऑफिशियल फीस स्ट्रक्चर के अनुसार यहां की फीस 1355 रुपये है और अन्य खर्चे शामिल हैं। यह एक केंद्रीय सरकारी मेडिकल कॉलेज है। इसके साथ SSK और कलावती सरन हाॅस्पिटल से इससे जुड़े हुए हैं जिससे छात्रों को मेडिकल पढ़ाई का अच्छा एक्सपोजर मिलता है।
कोलकाता मेडिकल काॅलेज
वेस्ट बंगाल के कोलकाता में स्थित यह संस्थान भी मेडिकल की पढ़ाई के लिए बेस्ट है। यहां की ट्यूशन फीस 12,000 रुपये सालाना है। 12,000 रुपये एडमिशन के समय जमा करने होते हैं। यहां से छात्र कम फीस में एम्स के इतर MBBS की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
सभी छात्रों और अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि यहां दी जा रही फीस पिछले वर्षों के आधार पर है। नए सत्र के आधार पर फीस का स्ट्रक्चर अलग हो सकता है। ऐसे में आप संस्थान के आधिकारिक नंबर पर संपर्क करके या संस्थान में जाकर पूरी डिटेल हासिल कर सकते हैं।
इनके अलावा देश में इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च IPGME&R, कोलकाता, जिपमर (JIPMER), पुडुचेरी, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC - सफदरजंग), नई दिल्ली, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) (सरकारी/रियायती सीटें) वेल्लोर, तमिलनाडु आदि संस्थान भी हैं जहां पर आपको उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई कम फीस में मिल सकती है।
