Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KVS NVS Tier II Result 2026: टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, इन 5 तरीकों से कर सकेंगे डाउनलोड

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:15 PM (IST)

    सीबीएस की ओर से जल्द ही टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा के जरिये कुल 15,762 उम्मीदवारों का चयन किया जा ...और पढ़ें

    KVS NVS Tier II Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।

    KVS NVS Tier II Result 2026: जल्द जारी होगा रिजल्ट।

    HighLights

    1. जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।

    2. कुल 15,762 उम्मीदवारों का होगा चयन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केवीएस/एनवीएस टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

    इन स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

    टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 परीक्षा का परिणाम किसी समय भी जारी किया जा सकता है। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
    2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    3. इसके बाद KVS NVS Teaching & Non-Teaching Tier-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
    5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

    कब हुई थी परीक्षा

    सीबीएसई की ओर से केवीएस/एनवीएस टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 की परीक्षा 27 से 30 मार्च, 2026 के बीच संचालित की गई थी। इसके साथ ही टियर-2 परीक्षा की आंसर-की 13 मई को जारी की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 15,762 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें कुल 9,921 पद केवीएस विद्यालय के लिए कुल 5,841 पद एनवीएस विद्यालय के लिए आरक्षित किए गए हैं।

    रिजल्ट जारी होने के बाद

    जो उम्मीदवार केवीएस/एनवीएस टीचिंग एवं नॉन टीचिंग टियर-2 की परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट एवं साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

     

    यह भी पढ़ें: UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से कर सकेंगे चेक

     

    खबरें और भी