विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Independence Day 2026: लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम का गायन और हेलिकॉप्टर MI-17 से होगा भव्य स्वागत, इस थीम के साथ किया जाएगा सेलिब्रेट

Updated: Sat, 15 Aug 2026 09:05 AM (IST)

भारत इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। इस ऐतिहासिक दिन को खास बनाने के लिए लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम का गायन भी किया जाएगा, जिसके लिए कई खास तैयारियां की जा रही है।

Independence Day 2026: लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम।

Independence Day 2026: लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम।

HighLights

  1. युवा शक्ति पर आधारित है इस साल की थीम।

  2. 5 हजार से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित।

  3. वंदे मातरम के 150 साल पूरे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश में स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां पूरे जोरो-शोरों से चल रही है। भारत इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करने के साथ-साथ ध्वजारोहण करेंगे। यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए बेहद ही खास है। स्वतंत्रता दिवस को अधिक यादगार बनाने के लिए राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पहली बार लाल किले पर इसका गयान किया जाएगा। यहीं नहीं इस भव्य समारोह के लिए 5 हजार से ज्यादा विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।

क्या है स्वतंत्रता दिवस की थीम

इस साल का स्वतंत्रता दिवस युवा शक्ति को समर्पित है। स्वतंत्रता दिवस की थीम "विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति" (Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047) पर आधारित है। इस बार समारोह में युवा शक्ति को विशेष रूप से संबोधित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों जैसे केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स ओलंपियाड-2026 में पदक जीतने वाले युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

वंदे मातरम के 150 साल पूरे

भारतीय राष्ट्रगीत वंदे मारतम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम का गयान जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों भारतीय को प्रेरित करने वाले इस राष्ट्र गीत को विरासत के सम्मान में याद किया जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री के आगमन पर वंदे मातरम का विशेष गायन किया जाएगा, जिसके बाद पीएम ध्वजारोहण करेंगे।

वंदे मारतम के लिए खास तैयारियां

राष्ट्रगीत वंदे मारतम के लिए खास तैयारियां भी की जा रही है। इसके लिए NCC के 2,500 कैडेट्स और मेरा भारत के वॉलंटियर मिलकर लाल किले के प्राचीर के सामने वंदे मारतम की आकृति बनाएंगे। साथ ही भारतीय वायुसेना का रूसी हेलिकॉप्टर MI-17 वंदे मातरम के पूरे 150 साल होने के उपलक्ष्य पर लाल किले पर मौजूद लोगों पर फूलों की वर्षां करेगा। साथ ही यह हेलिकॉप्टर वंदे मातरम का एक बैनर लेकर उड़ान भी भरेगा।

5 हजार मेहमानों को आमंत्रित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगभग 5 हजार से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में शामिल होने वाले मेहमान अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित है। इसमें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के वॉलंटियर, पीएम मुद्रा योजना के तहत महिला उद्यमी, साइंटिस्ट, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा, माईजीओवी के वॉलंटियर आदि इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

 

यह भी पढ़ें: Independence Day Quiz: आखिर कितना जानते हैं अपने वतन को आप? स्वतंत्रता दिवस GK क्विज से बढ़ाए नॉलेज