विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Independence Day Quiz: आखिर कितना जानते हैं अपने वतन को आप? स्वतंत्रता दिवस GK क्विज से बढ़ाएं नॉलेज

Updated: Wed, 12 Aug 2026 10:03 AM (IST)

भारत इस साल 80वां स्वतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में आप क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने वाले हैं, तो Independence Day पर आधारित 20 क्विज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

Independence Day 2026: यहां देखें स्वतंत्रता दिवस पर आधारित 20 क्विज।

Independence Day 2026: यहां देखें स्वतंत्रता दिवस पर आधारित 20 क्विज।

HighLights

  1. भारत अपना 80वां स्वतंत्र दिवस मना रहा है।

  2. यहां पढ़ें 20 क्विज।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत इस वर्ष अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए बेहद ही खास होता है। ऐसे में अगर आप भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने वाले हैं, तो आपके ज्ञान को विकसित करने के लिए यहां स्वतंत्रता दिवस पर आधारित Independence Day Quiz दिया जा रहे हैं। क्विज की मदद से आप अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के साथ-साथ जीके नॉलेज को भी बढ़ा सकते हैं।

1. आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे।
    जवाहरलाल नेहरू

2. स्वतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
    15 अगस्त, 1947

3. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज किसके द्वारा डिजाइन किया गया था?
    पिंगली वेंकैया

4. भारतीय राष्ट्रगान किसने लिखा था?
    रवींद्रनाथ टैगोर

5. भारतीय राष्ट्रगीत वंदे मातरम किसने लिखा था?
    बंकिम चंद्र चटर्जी

6. भारत छोड़ो आंदोलन किसने शुरू किया था?
    महात्मा गांधी

7. आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
    डॉ. राजेंद्र प्रसाद

8. स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज कहां फहराया जाता है?
    लाल किला

9. राष्ट्रगान कितने सेकेंड के अंदर गाया जाता है?
    52 सेकेंड

10. तिरंगे में बना अशोक चक्र किस बात का प्रतीक है?
     न्याय और प्रगति का प्रतीक

11. तिरंगे पर स्थित अशोक चक्र में कितनी तीलियां होती हैं?
      24

12. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 'दिल्ली चलो' का नारा किसने दिया था?
      सुभाष चंद्र बोस

13. स्वतंत्र भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त किसे बनाया गया था?
      सुकुमार सेन

14. भारत के 'ग्रैंड ओल्ड मैन' किसे कहा जाता है?
      दादाभाई नौरोजी

15. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?
      26 जनवरी, 1950

16. 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा', यह नारा किसने दिया था?
      नेता जी सुभाष चंद्र बोस

17. ध्वज में बने चक्र का क्या नाम है?
      अशोक चक्र

18. स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल का क्या नाम था?
      लॉर्ड माउंटबेटन

19. भारत के राष्ट्रीय पशु का क्या नाम है?
      बाघ

20. भारत के राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है?
      बरगद



यह भी पढ़ें: Essay on Independence Day: 15 अगस्त पर 500 शब्दों का निबंध, प्रतियोगिता और स्पीच तैयार करने में मिलेगी मदद