विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG 2026 Seat Allotment: कल जारी होगा नीट यूजी राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, 31 अगस्त तक लेना होगा प्रवेश

Published: Wed, 19 Aug 2026 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 10:15 AM (IST)

नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट अब 21 अगस्त को जारी किया जायेगा। जिन स्टूडेंट्स को पहले राउंड में ...और पढ़ें

NEET UG 2026 Round 1 Seat Allotment

NEET UG 2026 Round 1 Seat Allotment

HighLights

  1. नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 रिजल्ट 21 अगस्त को होगा जारी।

  2. 22 अगस्त से संस्थान में रिपोर्ट कर ले सकेंगे दाखिला।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई है। काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को अब प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो अब 21 अगस्त 2026 को खत्म होगा। NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2026 एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in/ug-medical-counselling पर जारी किया जायेगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट आते ही वेबसाइट या इस पेज से रैंक के अनुसार चेक करके जान सकेंगे कि आपको कौन से कॉलेज अलॉट हुआ है।

सीट मिलने पर इस डेट तक लेना होगा प्रवेश

जिन छात्रों को रैंक के आधार पर पहले चरण के सीट अलॉटमेंट में सीट मिलेगी उनको 22 से लेकर 31 अगस्त तक आवंटित संस्थान में जाकर रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

सीट अपग्रेड ऑनलाइन की जा सकेगी

जिन छात्रों को सीट अलॉट होगी और वे बाद में उसे छोड़ना चाहेंगे तो उसके लिए भी अभी तक फिजिकल रिपोर्टिंग की जरूरत पड़ती थी। लेकिन, अब नए नियम के मुताबिक छात्र ऑनलाइन माध्यम से ही अपनी सीट को छोड़ (Seat Resignation) सकेंगे।

कैसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट रिजल्ट

  • नीट यूजी राउंड 1 रिजल्ट 2026 जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां यूजी मेडिकल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर पाएंगे।
  • छात्र लॉग इन डिटेल दर्ज करके अपना अलॉटमेंट लेटर भी डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अलॉटमेंट लेटर वेबसाइट से डाउनलोड कर लेंगे। इसके साथ ही एडमिशन के लिए नीट स्कोरकार्ड, नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि दस्तावेज तैयार रखने हैं।

यह भी पढ़ें- 16 साल की उम्र में दुनिया के पहले CA बन गए लक्ष्मणन मेयप्पन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ शामिल