Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSIR NET June 2026 Answer key: NTA इसी वीक जारी करेगा आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, X पर ट्वीट कर साझा की डिटेल

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:35 PM (IST)

    एनटीए द्वारा इसी वीक में सीएसआईआर नेट एग्जाम की आंसर की जारी कर दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी तय तिथियों में इसको चैलेंज कर सकेंगे। आंसर की द्वारा रिजल् ...और पढ़ें

    CSIR NET June 2026 Answer Key इसी वीक होगी जारी।

    CSIR NET June 2026 Answer Key इसी वीक होगी जारी।

    HighLights

    1. इसी सप्ताह में NTA यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, ICAR AIEEA PG और AICE PhD आंसर की करेगा जारी।

    2. सीएसआईआर नेट प्रोविजनल आंसर की का लिंक csirnet.nta.nic.in पर होगा एक्टिवेट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआईआर नेट आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से X पर नोटिस जारी कर बताया है कि उत्तर कुंजी (CSIR NET Answer Key) इसी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    5 विषयों के लिए इन डेट्स में आयोजित हुई थी परीक्षा

    एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 जुलाई 2026 को करवाया गया था। परीक्षा कुल 5 विषयों- जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान के लिए आयोजित हुई थी।

    आंसर की इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

    1. सीएसआईआर नेट आंसर की 2026 जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
    2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    3. नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
    4. इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    तय तिथियों में कर सकेंगे चैलेंज

    आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इस दौरान अगर कोई अभ्यर्थी इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होगा तो एनटीए द्वारा निर्धारित तिथियों के अंदर उस पर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आंसर की चैलेंज करने के लिए प्रति उत्तर 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

     

    यूजीसी नेट, ICAR AIEEA PG और AICE PhD 2026 की आंसर की भी होगी जारी

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक सीएसआईआर नेट के अलावा इसी वीक में यूजीसी नेट जून 2026, ICAR AIEEA PG और AICE PhD 2026 के लिए भी आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UGC NET Answer Key 2026: NTA का एलान, इसी सप्ताह जारी होगी यूजीसी नेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट