विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Har Ghar Tiranga 2026 अभियान के लिए 10 जरूरी जरूरी नियम, सेल्फी अपलोड करने के बाद ऐसे मिलेगा सर्टिफिकेट

Updated: Sat, 15 Aug 2026 09:05 AM (IST)

देश में 09 अगस्त से 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू हो गया है। अगर आप भी इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं, तो तिरंगा फहराने से लेकर सेल्फी अपलोड करने एवं सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश यहां देख सकते हैं।

Har Ghar Tiranga 2026: ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें सर्टिफिकेट।

Har Ghar Tiranga 2026: ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें सर्टिफिकेट।

HighLights

  1. हर घर तिरंगा अभियान शुरू।

  2. 17 अगस्त तक आवेदन करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। भारत इस बार अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। यह एक राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। साथ ही वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर लाल किले पर पहली बार राष्ट्रगीत का भी गायन किया जाएगा।

देश में Har Ghar Tiranga Abhiyaan की शुरूआत भी हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी को इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। ऐसे में अगर आप भी 'हर घर तिरंगा अभियान' में भाग लेना चाहते हैं, तो इस लेख के जरिये हम आपको इस अभियान में शामिल होने के लिए जरूरी नियम और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे।

तिरंगा फहराने के 10 जरूरी नियम

अगर आप भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा, जो इस प्रकार है।

  1. तिरंगा फहराते समय आपको अपने तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।
  2. तिरंगा फटा हुआ व गंदा नहीं होना चाहिए।
  3. तिरंगे को ऊंचाई पर ही फहराएं। तिरंगा जमीन से स्पर्श नहीं होना चाहिए।  
  4. तिरंगे को फहराते समय उसके आकार का भी पूरा ध्यान रखें। तिरंगे का अनुपात 3:2 होना चाहिए।
  5. अगर आप रात में तिरंगा फहरा रहे हैं, तो ध्यान रखें उस जगह हल्की रोशनी अवश्य होनी चाहिए।
  6. तिरंगे में अशोक चक्र चिह्र दिखाई देना चाहिए।
  7. झंडे के रंग का भी खास ध्यान रखें। तिरंगा केसरिया, सफेद और हरा रंग का ही होना चाहिए।
  8. तिरंगा सूती, ऊनी या रेशमी कपड़े से बना होना चाहिए।
  9. ध्वज पर कुछ लिखा या प्रिंट नहीं होना चाहिए।
  10. अंत में तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारें और तिरंगे का इस्तेमाल अन्य चीजों के लिए न करें।
independence day

 

कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट

अगर आप भी इस अभियान में भाग लेना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com पर विजिट करें। इसके बाद UPLOAD SELFIE लिंक पर क्लिक करें। अब तिंरगे के साथ सावधान मुद्रा में अपनी एक फोटो क्लिक करें और Upload media लिंक पर क्लिक करके सेल्फी अपलोड करें। सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए Download Certificate लिंक पर क्लिक करें। इसके पश्चात आप #HarGharTiranga या #HarGharTiranga2026 हैशटेग के साथ सोशल मीडिया पर सर्टिफिकेट पोस्ट कर सकते हैं।

15 august

 

कब तक करें आवेदन

हर घर तिरंगा अभियान के लिए पंजीकरण 09 अगस्त से शुरू हो गए हैं। इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 17 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com विजिट करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम का गायन और हेलिकॉप्टर MI-17 से होगा भव्य स्वागत, इस थीम के साथ किया जाएगा सेलिब्रेट