Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगा NEET एग्जाम, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किए 6 बड़े एलान

    Updated: Sat, 16 May 2026 10:42 AM (GMT+05:30)

    एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के बाद अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये बताया है कि नीट यूजी की परीक्षा अगले साल से OMR शीट प ...और पढ़ें

    अगले साल से ऑनलाइन आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।

    अगले साल से ऑनलाइन आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।

    HighLights

    1.  धर्मेंद्र प्रधान ने बताया अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा।

    2. अब ओएमआर शीट पर नहीं लिया जाएगा एग्जाम।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एंजेसी की ओर से NEET-Re Exam 2026 परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नीट यूजी की परीक्षा 21 जून, 2026 को देशभर में आयोजित कराई जाएगी। री-एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त फीस का भुगतान नहीं करना होगा और न ही इसके लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होगी।

    अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये बताया कि अगले साल से नीट परीक्षा ऑनलाइन मोड में ही आयोजित कराई जाएगी। बता दें, अब तक नीट परीक्षा OMR शीट पर आयोजित कराई जाती थी। 

    परीक्षा के लिए ये 6 बड़े एलान

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि नीट परीक्षा से संबंधित कई बड़े फैसले लिए गए हैं। आगे परीक्षा व्यवस्थित ढंग से आयोजित कराई जाए। इसके लिए सरकार की ओर से 6 बड़े कदम उठाए गए हैं।

    1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड छात्रों को 14 जून तक मिल जाएंगे।
    2. अगले साल से नीट परीक्षा OMR शीट पर नहीं बल्कि, ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी।
    3. परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा, ताकि वे अपनी सहूलियत के अनुसार एग्जाम सेंटर का चयन कर सकें।
    4. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी की जाएगी।
    5. छात्रों पर परीक्षा के लिए किसी भी तरह का आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा।
    6. परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

    छात्रों के लिए हेल्पलाइन की सुविधा

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी छात्रों से कहा कि वे बगैर डरे परीक्षा में शामिल हों। इसके साथ ही मंत्री ने अभिभावक और छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा से सबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। एनटीए की ओर से छात्रों एवं अभिभावकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। छात्र परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 011-40759000 या 011-69227700 इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

    खबरें और भी