विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi High Court JJA Exam Date 2026: दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए स्टेज-2 मेंस एग्जाम डेट का एलान, इस दिन होगी परीक्षा

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:18 PM (IST)

जेजेए स्टेज-2 मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

Delhi High Court JJA Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

Delhi High Court JJA Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. जेजेए मुख्य परीक्षा तिथि का एलान।

  2. कुल 152 उम्मीदवारों का होगा चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट JJA स्टेज-2 मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और मुख्य परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी देख सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा के जरिये कुल 152 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।

कब होगी परीक्षा

दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जेजेए स्टेज-2 मुख्य परीक्षा का आयोजन 04 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा दिल्ली के विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 40 अंकों का निबंध, 10 अंकों का पत्र, 30 अंकों की ग्रामर और अनुवाद सेक्शन से 20 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार स्टेज-2 की परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें स्टेज-3 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 152 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 62 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 12 पद, ओबीसी के लिए कुल 44 पद, एससी के लिए कुल 20 पद और एसटी के लिए कुल 14 पद आरक्षित किए गए हैं।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Delhi High Court JJA Stage-II Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप-डी प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका