विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CTET Correction Window 2026: सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म में 10 सितंबर तक सुधार का मौका, Exam Date जल्द होगी घोषित

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:44 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 10:31 AM (IST)

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन हो गई है जो 10 सितंबर तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी ...और पढ़ें

CTET Correction Window 2026 Open, 10 सितंबर तक कर सकते हैं सुधार।

CTET Correction Window 2026 Open, 10 सितंबर तक कर सकते हैं सुधार।

HighLights

  1. सीबीएसई ने 10 सितंबर तक के लिए ओपन की करेक्शन विंडो।

  2. पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवार भी कर सकते हैं फॉर्म में सुधार।

  3. एग्जाम डेट की घोषणा जल्द की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सीबीएसई फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन कर दी गई है जो 10 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है और आवेदन करते समय कोई त्रुटि हो गई है वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवार भी कर सकते हैं सुधार

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक सीटीईटी के लिए पहले आवेदन 11 मई से लेकर 10 जून 2026 तक लिए गए थे और दोबारा में 25 अगस्त से लेकर 1 सितंबर 2026 तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। अभी आवेदन करने वालों के साथ ही पहले फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार भी इस विंडो में फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

इस प्रकार से करें सुधार

  • सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में करेक्शन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Candidate Activity में Login: CTET SEP 2026 CORRECTION WINDOW (last date 10.09.2026) पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल दर्ज करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद जिन फील्ड में सुधार करना है उनमें संशोधन करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

CTET SEP 2026 correction window Link

CTET Exam Date 2026: एग्जाम डेट की घोषणा जल्द

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पहले जारी नोटिफिकेशन में बताया गया था कि आवेदन विंडो बंद होने के बाद एग्जाम डेट की घोषणा कर दी जाएगी। अब उम्मीद है कि करेक्शन विंडो बंद होने के बाद परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पूर्व जारी कर दी जाएगी जिससे अभ्यर्थी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- UIIC AO Recruitment 2026: यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट