विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CTET 2026: सीबीएसई कभी भी जारी सकता है सीटीईटी रिवाइज्ड एग्जाम डेट, पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

Published: Sun, 06 Sep 2026 12:44 PM (IST)

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी एग्जाम के लिए नई परीक्षा तिथि कभी भी घोषित की जा सकती है। एग्जाम के लिए सिटी ...और पढ़ें

CTET 2026 New Exam date

CTET 2026 New Exam date

HighLights

  1. सीटीईटी के लिए नई एग्जाम डेट जल्द होने वाली है घोषित।

  2. दो शिफ्ट में संपन्न करवाया जायेगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एग्जाम के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दें। कभी भी सीबीएसई द्वारा परीक्षा तिथि घोषित की जा सकती है। आपको बता दें कि पहले इस परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को होने वाला था जिसे कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित कर दिया गया था और 25 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक दोबारा आवेदन का मौका भी दिया गया था।

पोर्टल बंद होने के बाद आनी थी एग्जाम डेट

सीबीएसई द्वारा पहले जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद रिवाइज्ड एग्जाम डेट की घोषणा कर दी जाएगी। अब उम्मीद है कि इस वीक में किसी भी दिन परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी।

इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स

आपको बता दें कि टीचर बनने की पात्रता हासिल करने के लिए सीटीईटी पास होना अनिवार्य है। ऐसे में इस परीक्षा का आयोजन अब साल में दो बार करवाया जाता है। इस एग्जाम में सफल होने के लिए वर्ग के अनुसार सामान्य (General/ UR) को 60 फीसदी और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को 55 फीसदी कटऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। पेपर 1 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक और पेपर 2 एग्जाम क्वालीफाई करने पर उम्मीदवार कक्षा 6 से लेकर 8 तक पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं।

सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड कब होंगे उपलब्ध?

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप एग्जाम डेट से 10 से 15 दिन पूर्व जारी कर दी जाएगी जिससे कि अभ्यर्थी पहले से ही अपनी यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकें। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी होंगे।

परीक्षा शिफ्ट एवं टाइमिंग

सीटीईटी परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाता है। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए टाइमिंग अपरान्ह 2:30 से शाम 5 बजे तक रहेगी।
पहली शिफ्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर 120 मिनट पहले यानी कि सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को केंद्र पर दोपहर 12:30 पर रिपोर्ट करना होगा।

यह भी पढ़ें- CTET Syllabus 2026: सीटीईटी पेपर 1 व 2 एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस, PDF भी कर सकते हैं डाउनलोड