UGC NET Answer Key 2026: NTA का एलान, इसी सप्ताह जारी होगी यूजीसी नेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट इसी सप्ताह डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। NTA द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर इस बाद की जानकारी दी गई है। ...और पढ़ें

UGC NET June Answer Key 2026 इसी वीक होगी जारी।
HighLights
यूजीसी नेट आंसर की इसी वीक होगी जारी।
डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.nic.in पर होगा एक्टिवेट।
जागरण ब्यूरो/एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम संपन्न हुए 1 महीने से अधिक समय हो चुका है और इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साझा की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक UGC NET Provisional Answer Key एवं Response Sheet इसी सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।
उत्तर कुंजी आते ही सभी परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे और प्रश्न उत्तरों का मिलान कर रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर तय तिथियों के अंदर उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे।
छात्रों में बढ़ रही थी नाराजगी
विश्वविद्यालय सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने सहित जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) व पीएचडी में दाखिले की पात्रता के लिए आयोजित होने वाली यूजीसी नेट के जून सत्र के रिजल्ट को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। साथ ही कहा है कि इसी हफ्ते में वह यूजीसी नेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर देगी। साथ ही सीएसआइआर-नेट व आइसीएआर एआइईईए ( पीजी) व एआइसीई ( पीएचडी) की उत्तर कुंजी भी जारी करने की जानकारी दी है।
एनटीए ने यूजीसी नेट को लेकर यह जानकारी तब दी है जब इसके रिजल्ट में हो रही देरी से आक्रोशित देश भर के छात्रों ने 11 अगस्त को एनटीए मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है। वह सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अभियान चलाए हुए है। छात्रों की नाराजगी इस बात से है, कि परीक्षा के 40 दिन बाद भी एनटीए की ओर से अब तक रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। न ही उनके मेल या फोन का कोई जवाब दिया जा रहा है। छात्रों के बीच परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर अफवाहें फैलायी जा रही थी।
खबरें और भी
इस बीच छात्रों के घेराव की तारीख से एक दिन पहले एनटीए ने सोमवार को एक नोटीफिकेशन जारी कर कहा है कि वह इसी हफ्ते यूजीसी नेट की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर देगा। वहीं इसके साथ दूसरी अन्य परीक्षाओं की भी प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करने की जानकारी दी है। साथ ही कहा है कि उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर प्रोविजनल आंसर की देख सकेंगे व उसे लेकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
इस संबंध में विस्तृत निर्देश उत्तर कुंजी जारी करने के दौरान दे दिए जाएंगे। वहीं उम्मीदवारों को सलाह दी है, कि वे नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और सिर्फ एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। गौरतलब है कि देश में यूजीसी नेट की परीक्षा में सात लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा 22-30 जून व कुछ केंद्रों पर पांच जुलाई को फिर से आयोजित की गई थी।

प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने एवं चैलेंज करने का तरीका
- यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
लॉग इन के माध्यम से ही आप जिस उत्तर को चैलेंज करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करके प्रूफ दर्ज करके उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। ध्यान रखें कि प्रति उत्तर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए आपको 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
रिजल्ट इस माह के आखिर तक आने की उम्मीद
प्रोविजनल आंसर की आने के बाद उस पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण करने के बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। छात्रों की नाराजगी को देखते हुए उम्मीद है कि परिणाम इस माह के अंत तक जारी किया जा सकता है।