Highlights CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट अभी नहीं होगा जारी, बोर्ड ने साझा की डिटेल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट (CBSE Board 12th Result 2026) पर बड़ी खबर है। नतीजे अभी घोषित न होकर मई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

CBSE Board Class 12th Result 2026 Live
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई 12th बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले 18.5 लाख स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। सीबीएसई की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट अब 30 अप्रैल तक जारी नहीं किया जायेगा। रिजल्ट मई के तीसरे वीक में आने की उम्मीद है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और Digilocker की साइट digilocker.gov.in पर की जाएगी। छात्र रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था।
मई के तीसरे वीक में आएगा रिजल्ट
रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई 12th का रिजल्ट मई के तीसरे वीक में जारी किया जा सकता है। ऑफिशियल डेट की जानकारी बाद में साझा कर दी जाएगी।
CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई रिजल्ट आज नहीं होगा जारी
सीबीएसई 12th रिजल्ट अभी जारी नहीं किया जाएगा। बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी साझा कर दी गई है।
सीबीएसई के X अकाउंट एवं डिजीलॉकर पर कभी भी साझा हो सकती है डिटेल
सीबीएसई 12th रिजल्ट को लेकर सीबीएसई के X अकाउंट एवं डिजीलॉकर पर कभी भी रिजल्ट डेट एवं टाइम की जानकारी साझा की जा सकती है।
क्या कल जारी होगा सीबीएसई 12th रिजल्ट
छात्रों को बता दें कि अभी तक सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। इसके अलावा अभी तक न ही डिजीलॉकर पर डिटेल दी गई है।
CBSE Board 12th Result 2026 Live: कॉपियों की जांच हो चुकी पूरी
सीबीएसई बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोडिंग का कार्य खत्म होते ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
इस बार का रिजल्ट और भी अच्छा रहने की उम्मीद
इस बार सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा रह सकता है।
पिछले वर्ष 88.39% दर्ज किया गया था रिजल्ट
सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 में 88.39 फीसदी दर्ज किया गया था। लड़कों की तुलना में लड़कियों का रिजल्ट अच्छा रहा था। जहां लड़कियां 91.64% पास हुईं थीं वहीं लड़के 85.70% पास हुए थे।
पिछले साल 13 मई को जारी हुआ था रिजल्ट
पिछले साल सीबीएसई द्वारा 13 मई को रिजल्ट जारी किया गया था। इस बार 10th का परिणाम पहले ही जारी हो चुका है और अब 12th का रिजल्ट भी इसी महीने के अंत तक जारी होने की पूरी संभावना है।
डिजीलॉकर पर मिलेगी अपडेट
सीबीएसई 12th रिजल्ट को लेकर ऑफिशियल जानकारी जल्द ही डिजीलॉकर पर साझा कर दी जाएगी।
नतीजे इस डेट तक हो सकते हैं जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 12th बोर्ड रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है। ऑफिशियल डेट की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
CBSE Class 12 Result 2026 Date: अगर हो जाएं फेल, तो इस तरीके से हो पाएंगे पास
अगर कोई छात्र सीबीएसई 12th में फेल हो जाता है तो भी उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड की ओर से सप्लीमेंट्री एग्जाम/ विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए आवेदन नतीजे आने के बाद लिए जायेंगे। छात्र आवेदन करके सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग ले सकेंगे और एग्जाम पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
CBSE Result 2026 12th: किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट न होने पर करवा सकेंगे पुनर्मूल्यांकन
अगर कोई छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे कॉपी को रीचेक करवा सकेंगे। इसके लिए आवेदन नतीजे आने के बाद लिए जायेंगे।
CBSE Class 12 Result 2026 expected date: पास होने के लिए पाने होंगे 33 फीसदी अंक
बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यह अंक सभी विषयों एवं प्रैक्टिकल एवं थ्योरी में अलग अलग प्राप्त करना होगा।
CBSE 12th Result 2026 release date: डिजीलॉकर पर कभी भी साझा की जा सकती है रिजल्ट की जानकारी
सीबीएसई रिजल्ट जारी होने को लेकर पहले डिजीलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी साझा कर दी जाएगी।
CBSE 12th Result 2026 news: SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों या उनके अविभावकों को मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।
CBSE 12th Result 2026 date and time: IVRS के लिए नंबर
IVRS के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को 24300699 (दिल्ली के छात्रों के लिए), 011-24300699 (अन्य सभी रीजन के लिए) पर संपर्क करके परिणाम जान सकते हैं।
वेबसाइट से नतीजे चेक करने की स्टेप्स
- CBSE Board 12th Result 2026 चेक करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं एडमिट कार्ड आईडी भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
डिजीलॉकर से कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
डिजीलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर एवं डेट ऑफ दर्ज करना होगा।
CBSE 12th Result 2026 Date: वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने पर ये डिटेल करनी होगी दर्ज
ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। अगर आपको ये डिटेल याद नहीं है तो इसके लिए अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर पास रख लें।
how to check cbse class 12 result: रिजल्ट चेक करने के तरीका
- ऑफिशियल वेबसाइट: cbse.gov.in
- डिजीलॉकर वेबसाइट: digilocker.gov.in
- डिजीलॉकर एप
- उमंग एप
- IVRS सेवा: छात्र 24300699 (एरिया कोड के साथ)
CBSE Result 2026 Class 12: रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से होगा जारी
सीबीएसई द्वारा नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। किसी भी छात्र को पर्सनल रूप से परिणाम की जानकारी नहीं दी जाएगी।
CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख स्टूडेंट्स ने लिए था परीक्षा में भाग
सीबीएसई 12th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था जिसमें 18.5 लाख छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।
CBSE Board 12th Result 2026: मूल्यांकन कार्य हो चुका पूरा
सीबीएसई द्वारा बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है और अब मार्क अपलोडिंग का कार्य जारी है। यह प्रक्रिया संपन्न होते ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
CBSE Board 12th Result 2026 Live Updates: 12th रिजल्ट डेट पर बड़ी खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 12th रिजल्ट 2026 30 अप्रैल तक आने की उम्मीद है।