Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Class 12 Result 2026: इस डेट तक आ सकता है सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट, 6 तरीकों से परिणाम किया जा सकेगा चेक

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 01:30 PM (IST)

    सीबीएसई द्वारा 12th क्लास का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड द्वारा जल्द ही ऑफिशियल जानकारी साझा की जाएगी। ...और पढ़ें

    cbse 12th result 2026

     cbse 12th result 2026

    HighLights

    1. सीबीएसई 12th रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।

    2. नतीजे ऑनलाइन किये जा सकेंगे चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों छात्रों को नतीजे जारी होने का इंतजार है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है और अब जल्द ही 12th का परिणाम जारी किया जायेगा। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट साझा नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल तक CBSE 12th Result 2026 जारी कर दिया जायेगा। 

    नतीजे 6 तरीकों से किये जा सकेंगे चेक 

    सीबीएसई 12th बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स परिणाम जारी होने के बाद 6 तरीकों से नतीजे चेक कर सकेंगे। ये 6 तरीके सीबीएसई की वेबसाइट, डिजीलॉकर वेबसाइट, उमंग एप, SMS, Via IVRS और Via SMS Organizer App के जरिये परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

    वेबसाइट से नतीजे चेक करने की स्टेप्स 

    सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट से केवल 4 स्टेप में चेक किया जा सकता है। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

    • CBSE Board 12th Result 2026 चेक करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको नए पेज पर रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं एडमिट कार्ड आईडी भरकर सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    इसके अलावा आप डिजीलॉकर की वेबसाइट एवं एप का उपयोग करके भी परिणाम की जांच कर सकते हैं। डिजीलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी है। 

    SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका 

    एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों या उनके अविभावकों को मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा। 

    खबरें और भी

    IVRS के लिए नंबर 

    IVRS के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को 24300699 (दिल्ली के छात्रों के लिए), 011-24300699 (अन्य सभी रीजन के लिए) पर संपर्क करके परिणाम जान सकते हैं। 

    इसके अलावा छात्र या स्टूडेंट्स एसएमएस ऑर्गेनाइज एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।