CA Inter Result 2026 OUT: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
आईसीएआई की ओर से CA Inter Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CA Inter Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
सीए इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी।
01 से 12 सितंबर, 2026 के बीच हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीए की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए इंटरमीडिएट सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 22 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सिए इंटर सितंबर सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे और CA Inter Result 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार जल्द ही (ICAI) की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
सीए इंटर सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CA Inter Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इन वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक
सीए इंटर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- icai.nic.in
- icaiexam.icai.org
- icai.org
- caresults.icai.org
इस डेट पर हुई थी परीक्षा
आईसीएआई की ओर से सीए इंटर सितंबर सेशन की परीक्षा 01 सितंबर से लेकर 12 सितंबर, 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी। बता दें, ग्रुप-1 की परीक्षा 01, 03 और 06 सितंबर को और ग्रुप-2 की परीक्षा 08, 10 और 12 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई गई थी।
