विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPPSC ADPO Admit Card 2026 Link: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 1 नवंबर को

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:39 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 05:41 PM (IST)

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा MPPSC ADPO Admit Card 2026 आज जारी कर दिए गए हैं जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट ...और पढ़ें

MPPSC ADPO Admit Card 2026 यहां से करें डाउनलोड।

MPPSC ADPO Admit Card 2026 यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. एमपीपीएससी एपीडीओ भर्ती के लिए रिटेन एग्जाम 1 नवंबर को होना है आयोजित।

  2. आवेदनकर्ताओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज यानी 21 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिए गए हैं। MPPSC ADPO Hall Ticket ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। आवेदनकर्ता साइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तिथि, टाइम और शिफ्ट डिटेल

एमपीपीएससी द्वारा परीक्षा (MP ADPO Exam 2026 Date) का आयोजन राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर 1 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम 1 शिफ्ट में संपन्न करवाया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 12 बजे से लेकर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी।

MP ADPO Admit Card कैसे डाउनलोड करें, डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स

  • एमपी एडीपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Cards पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके लॉग इन पर क्लिक करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर प्रवेश पत्र ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

MPPSC ADPO Admit Card 2026 Download Link

एग्जाम पैटर्न

एमपी एडीपीओ भर्ती में उम्मीदवारों से कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए पूर्णांक 450 अंक निर्धारित है। पेपर में जनरल स्टडीज विषय से 50 सवाल और लॉ से 100 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण पर्सनल इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 107 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- ICSIL Vacancy 2026: नोएडा के इस संस्थान में फायरमैन पदों पर हो रही भर्ती, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई; 25 अक्टूबर है लास्ट डेट