यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Police Admit Card 2025: 27 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
सीएसबीसी की ओर से 27 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए ...और पढ़ें

HighLights
- CSBC ने 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किये जारी।
- 30 जुलाई की परीक्षा के लिए 23 को जारी होंगे एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले वे उम्मीदवार जिनकी लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित होनी है उनके लिए केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल द्वारा एडमिट कार्ड (CSBC Bihar Police Admit Card 2025) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से तुरंत ही चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक लगा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
इन डेट्स में होनी है परीक्षा
सीएसबीसी की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम का आयोजन 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई एवं 3 अगस्त 2025 को आयोजित होनी है। 16 एवं 20 जून की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। और अब 23 एवं 27 जुलाई को होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Click here to Know Your Examination Details and Download e-Admit Card पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Admit card पर क्लिक करना है।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
अन्य डेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की डेट्स
उम्मीदवारों को बता दें कि 16, 20 एवं 23, 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। इसके बाद 30 जुलाई 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 जुलाई 2025 को और 03 अगस्त 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 27 जुलाई 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।
प्रतिदिन एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
चयन बोर्ड की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर प्रतिदिन एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 12 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक रहेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 पर रिपोर्ट करना होगा।

