यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: इंडियन बैंक अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा ले सकते हैं भर्ती में भाग
इंडियन बैंक में अप्रेंटिसशिप के 1500 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 8 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म भरने के ल ...और पढ़ें

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक उत्तीर्ण युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए बड़ी खबर है। इंडियन बैंक की ओर से देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
कौन ले सकता है भर्ती में भाग
अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
- इंडियन बैंक अप्रेंटिसशिप भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/ibajun25/ पर जाएं।
- इसके बाद आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- अब आपको निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना है।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग से आने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 1500 रिक्त पदों को भरा जायेगा। स्टेट के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-
- उत्तर प्रदेश: 277 पद
- उत्तराखंड: 13 पद
- मध्य प्रदेश: 59 पद
- बिहार: 76 पद
- चंडीगढ़: 02 पद
- छत्तीसगढ़: 17 पद
- राजस्थान: 37 पद
- गुजरात: 35 पद
- हरियाणा: 37 पद
- हिमाचल प्रदेश: 06 पद
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली: 38 पद
- झारखंड: 42 पद
- कर्नाटक: 42 पद
- केरल: 44 पद
- गोवा: 02 पद
- महाराष्ट्र: 68 पद
- मणिपुर: 02 पद
- नागालैंड: 02 पद
- असम: 29 पद
- ओडिशा: 50 पद
- पुडुचेरी: 09 पद
- पंजाब: 54 पद
- जम्मू एवं कश्मीर: 03 पद
- तमिलनाडु: 277 पद
- तेलंगाना: 42 पद
- त्रिपुरा: 01 पद
- पश्चिम बंगाल: 152 पद
- आंध्र प्रदेश: 82 पद
- अरुणाचल प्रदेश: 01 पद

