Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AFCAT 2 Answer Key 2026 OUT: एफकैट 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:41 PM (IST)

    इंडियन एयर फोर्स ने आज यानी 11 अगस्त को AFCAT 2 Answer Key 2026 का एलान कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सक ...और पढ़ें

    AFCAT Answer Key 2026 OUT: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    AFCAT Answer Key 2026 OUT: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. एफकैट परीक्षा की आंसर-की जारी।

    2. 08 अगस्त को हुई थी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।इंडियन एयर फोर्स की ओर से AFCAT परीक्षा का आयोजन 08 अगस्त, 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब इंडियन एयर फोर्स की ओर से AFCAT 2 Answer Key 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.inपर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

    इन 5 स्टेप्स से करें आंसर-की डाउनलोड

    एफकैट 2 परीक्षा की प्रोविजल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर विजिट करें।
    2. वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद AFCAT 2 Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करें।
    5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


    ऑब्जेक्शन विंडो ओपन

    एफकैट 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय तिथि के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी आपत्ति अवश्य दर्ज करवा लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

    कब जारी होगा रिजल्ट

    एफकैट 2 परीक्षा का रिजल्ट प्रोविजनल आंसर-की प्रक्रिया होने के पश्चात जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: ICSE-ISC Board Exam 2028: कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें पूरी डिटेल