Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICSE-ISC Board Exam 2028: कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां देखें पूरी डिटेल

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:05 PM (IST)

    सीआईएससीई की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं ICSE ISC Board Exam 2027 एवं 2028 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा में शामिल ...और पढ़ें

    ICSE-ISC Board Exam 2028: यहां देखें पूरी डिटेल।

    ICSE-ISC Board Exam 2028: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।

    2. तय समय पर पूरा करें रजिस्ट्रेशन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए ICSE ISC Registration 2028 शुरू हो गए हैं। छात्र परीक्षा के लिए स्वयं आवेदन नहीं कर सकते हैं। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन स्कूल द्वारा पूरे किए जाएंगे।

    ऐसे में सभी छात्र ICSE-ISC से संबद्ध स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। जो छात्र 2027 और 2028 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सभी जरूरी डिटेल को स्कूल में सबमिट कर दें, ताकि परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रकिया समय रहते पूरा किया जा सकें। 

    आवेदन करने की लास्ट डेट

    आईसीएसई कक्षा 10वीं साल 2028 की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेसन प्रक्रिया 05 अगस्त से शुरू हो गई है। बगैर लेट फीस के रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 01 नवंबर से लेकर 15 नवंबर, 2026 तक पूरा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आईएससी कक्षा बारहवीं के लिए भी रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गए हैं। कक्षा 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर तक पूरे कर सकते हैं।

    इस डेट तक एंट्री कंफर्मेशन जरूरी

    सीआईएससीई की ओर से 2028 रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ आईसीएसई और आईएससी 2027 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एंट्री कंफर्मेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एंट्री कंफर्मेशन 05 अगस्त से लेकर 15 सितंबर, 2026 तक पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही 16 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच लेट फीस के साथ कंफर्मेशन स्वीकार की जाएगी।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: NEET PG 2026 Exam City Intimation: NBEMS आज जारी करेगा नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड