Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AFCAT 1 Result 2025: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर, पढ़ें कब होंगे घोषित

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 08:45 AM (GMT+05:30)

    एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट (AFCAT 1 Result 2025) चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को लॉगइन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। इसके बाद परिणाम स् ...और पढ़ें

    AFCAT 1 Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे परीक्षा परिणाम
    AFCAT 1 Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे परीक्षा परिणाम

    HighLights

    1. 22 और 23 फरवरी को हुई थी परीक्षा
    2. अब जल्द जारी होंगे परीक्षा परिणाम
    3. पोर्टल पर अभ्यर्थी कर पाएंगे चेक

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) रिजल्ट की घोषणा जल्द ही जाएगी। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंट रकरके नतीजों की जांच कर पाएंगे। इसके साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

    इंडियन एयरफोर्स की ओर से 22 और 23 फरवरी, 2025 AFCAT 1 परिणाम 2025 का आयोजन किया गया था। इसके बाद से परीक्षार्थी परिणाम की राह देख रहे हैं, जो कि जल्द ही घोषित हो सकता है। पिछले साल की बात करें, तो साल 2024 में 16 से 18 फरवरी, 2024 के बीच किया था। परीक्षा के नतीजे 8 मार्च, 2024 को घोषित कर दिए गए थे। वहीं, इसके पहले यानी कि साल 2023 में 24 से 26 फरवरी, 2023 तक एग्जाम कराया गया था, जबकि परिणाम 13 मार्च, 2023 को जारी किए गए थे। इसीलिए संभावना यह भी है कि परिणाम जल्द ही जारी कर दिए जाएं। हालांकि, इंडियन एयरफोर्स की ओर से इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे, पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। 

    AFCAT 1 Result 2025: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 

    सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक पोर्टल afcat.cdac.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब ईमेल आईडी और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम प्रिंट कर सकते हैं।

    इससे इतर हाल ही में आरआरबी की ओर से तकनीशियन ग्रेड-1 भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। नतीजे RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर रिलीज किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं। रेलवे तकनीशियन भर्ती परीक्षा के माध्यम से 14 हजार पदों पर नियुक्तियां करेगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पिछले साल अप्रैल तक भराए गए थे। परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया गया था। वहीं, अब फाइनली परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: RRB Technician CBT-1 Result 2024 Out: आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट की हुई घोषणा, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक