Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRB Technician CBT-1 Result 2024 Out: आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट की हुई घोषणा, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 04:36 PM (IST)

    तकनीशियन ग्रेड- 1 लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होना होगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पिछले साल 09 मार्च ...और पढ़ें

    RRB Technician CBT-1 Result 2024 Out: आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परीक्षा परिणाम
    RRB Technician CBT-1 Result 2024 Out: आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परीक्षा परिणाम

    HighLights

    1. पिछले साल अप्रैल में मांगे गए थे आवदेन फॉर्म
    2. पिछले साल दिसंबर में कराई गई थी परीक्षा
    3. अब जारी किए तकनीशियन भर्ती परीक्षा परिणाम

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज (12 मार्च 2025) को तकनीशियन सीबीटी- 1 परीक्षा परिणाम (C.E. N.02/2024) की घोषणा कर दी है। नतीजे आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी नतीजों की जांच कर सकते हैं।

    आरआरबी की ओर से तकनीशियन पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी। एग्जाम के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी 26 दिसंबर, 2025 को जारी की गई थी। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर, 2025 तक ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। वहीं, अब बोर्ड की ओर से नतीजों का एलान कर दिया गया है। परीक्षार्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी परिणाम देख सके हैं।

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-1 चंडीगढ़ रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-1 रांची रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

    RRB Technician 1 CBT Result 2024: आरआरबी टेक्नीशियन सीबीटी- 1 रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    • सबसे पहले कैंडिडेट्स संंबंधित क्षेत्र की वेबसाइट्स पर जाएं।

    • अब, होम पेज पर उपलब्ध RRB टेक्नीशियन 1 CBT रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
    • यहां, एक नया पेज खुलेगा , जहां उम्मीदवारों को रोल नंबर मिलेंगे।
    • फ़ाइल डाउनलोड करें और परिणाम देखें।
    • आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से तकनीशियन भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 14 हजार पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें, ग्रेड- 1 के लिए 1092 पोस्ट शामिल हैं। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इससे इतर, आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए यह एग्जाम 19 और 20 मार्च, 2025 को होगा। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, अब प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले यानी कि 15 मार्च, 2025 को जारी हो सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, परीक्षार्थी इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करके डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान दें कि हाॅल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना, सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।