Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Close: G-20 से पहले हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 66,500 और निफ्टी 19,800 के पार

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 03:52 PM (IST)

    Share Market Today आज हरे निशान पर बाजार बंद हुआ है। आज सेंसेक्स 333 अंक बढ़कर 66369.32 पर बंद हुआ और निफ्टी 92 अंक चढ़कर बंद हुआ है। आपको बता दें कि ...और पढ़ें

    G-20 से पहले हरे निशान पर बंद हुआ बाजार
    G-20 से पहले हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

    HighLights

    1. आज शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है।
    2. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया भी बढ़त के साथ बंद हुआ है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Stock Update: आज शेयर बाजार एक महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आज एनर्जी कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज सेंसेक्स 333 अंक बढ़कर 66,598.91 पर बंद है। वहीं, निफ्टी 92.90 अंक चढ़कर 19,819.95 पर बंद हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया भी बढ़त के साथ बंद हुआ है।

    छह कारोबारी सत्रों में निफ्टी 473 अंक या 3 फीसदी चढ़ा है जबकि सेंसेक्स 1,434 अंक या 2.41 फीसदी चढ़ा है।

    इसके अलावा एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.43 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। आज एनएसई पर 1047 शेयर बढ़त और 987 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है।

    टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक

    आज एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

    एलकेपी सिक्योरिटीज के अनुसंधान प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा

    बैंक निफ्टी के साथ-साथ पीएसयू और इन्फ्रास्ट्रक्चर शेयरों के अच्छे समर्थन से उत्साहित होकर बेंचमार्क सूचकांक जी20 शिखर सम्मेलन से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई से कुछ प्रतिशत अंक दूर रह गए।

    वैश्विक बाजार का हाल

    एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए।

    इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत चढ़कर 89.98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 758.55 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा

    वैश्विक बाजार लड़खड़ा गए क्योंकि उन्होंने अमेरिका से अगस्त के बेरोजगारी दावों के आंकड़ों को संसाधित किया और ऑस्ट्रेलिया में हड़ताल के कारण गैस की कीमतों में वृद्धि हुई, जिससे आगे मंदी की स्थिति पैदा हो गई। हालाँकि, घरेलू बाज़ार ने वैश्विक संकट के संकेतों से बेपरवाह होकर, रैली करके एक बार फिर अपनी लचीलापन प्रदर्शित की।

    रुपया हुआ मजबूत

    आज रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.13 पर खुली और दिन के कारोबार में 82.91 से 83.17 के दायरे में रही। अंत में रुपया पिछले बंद के मुकाबले 24 पैसे बढ़कर 82.99 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

    गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 83.23 पर आ गया।

     

    खबरें और भी