विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: गुरुवार को बढ़त के साथ खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स 71,900 अंक के पार

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Updated: Thu, 11 Jan 2024 09:27 AM (IST)

Share Market Open Today इन्वेस्टमेंट के लिए शेयर बाजार काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें रिस्क भी है लेकिन इसमें ज्यादा रिटर्न भी मिलता है। आज शेयर बाजार हरे ...और पढ़ें

गुरुवार को बढ़त के साथ खुला स्टॉक मार्केट
गुरुवार को बढ़त के साथ खुला स्टॉक मार्केट

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें निवेश करना कई बार रिस्कफुल होता है। ऐसे में एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि शेयर बाजार में सोच-समझकर ही निवेश करना चाहिए। शेयर बाजार में रिस्कफुल भी होता है तो इसमें ज्यादा रिचर्न भी मिलता है। शेयर बाजार की चाल निवेशक को मुनाफा या नुकसान पहुंचाती है।

आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स 261.24 अंक या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 71,918.95 अंक पर खुला है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 80.30 अंक या 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 21,699 अंक पर खुला है। खबर लिखते वक्त एनएसई पर 1940 शेयर हरे, 342 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

एक्सपर्ट भी कहते हैं कि इस महीने जारी होने वाले तिमाही नतीजों का भी असर बाजार पर देखने को मिलेगा।

निफ्टी टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एमएंडएम टॉप गेनर स्टॉक रहे। जबकि, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, इंफोसिस, नेस्ले, विप्रो और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक टॉप लूजर रहे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत चढ़कर 77.11 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,721.35 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

रुपये में तेजी

आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की तेजी के साथ खुला है। पिछले बंद में भी भारतीय करेंसी में तेजी देखने को मिली है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी 83.05 पर खुली और कुछ समय के लिए ग्रीनबैक के मुकाबले 83.06 पर फिसल गई। इसके बाद में यह 83.01 पर कारोबार हुआ, जो पिछले बंद से 2 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

बुधवार के सत्र में रुपया 10 पैसे बढ़कर 83.03 पर बंद हुई।